T-20 विश्व कप के 5 सितारे जो IPL 2022 ऑक्शन में बिकेंगे करोड़ों में

punjabkesari.in Tuesday, Nov 09, 2021 - 10:45 PM (IST)

खेल डैस्क : आई.पी.एल. 2022 की मैगा ऑक्शन में टी-20 विश्व कप में बढिय़ा प्रदर्शन करने वाले बहुतुरे क्रिकेटरों पर विभिन्न फ्रेंचाइजियों की नजर रहेगी। लेकिन ऐसे कौन से पांच विदेशी क्रिकेटर हैं जिन्हें इस ऑक्शन में खूब पैसा मिलेगा। आइए जानते हैं-

चैरिथ असलांका (श्रीलंका)


श्रीलंका के चैरिथ असलांका ने टी-20 विश्व कप में सबको प्रभावित किया। खास तौर पर बांगलादेश के खिलाफ 49 गेंदों में बनाए 80 रनों की पारी सबको पसंद आई। असलांका ने विश्व कप के 6 मैचों में 231 रन बनाए। बाएं हाथ के असलांका के शॉट सिलेक्शन की खूब तारीफ हुई। आई.पी.एल. 2022 की नीलामी में उनपर कई फ्रेंचाइजीज की नजर रहेगी। 

एडम जंपा  (ऑस्ट्रेलिया)


ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर जंपा अब तक विश्व कप में अपना खूब प्रभाव दिखा चुके हैं। खास तौर पर बांगलादेश के खिलाफ 19 रन देकर उनका पांच विकेट निकालना सबको भा गया। जंपा ने 5 मैचों में 11 विकेट हासिल की हैं। पिछली बार आई.पी.एल. 2020 एडिशन मेंवह आरसीबी की ओर से खेलते हुए दिखे थे। नई ऑक्शन में उनपर सभी टीमों की नजर रहेगी।

डेविड विस (नामीबिया)


डेविड मूल रूप से साऊथ अफ्रीका के हैं और राष्ट्रीय टीम से भी खेल चुके हैं। लेकिन बीते ही साल उन्होंने नामीबिया का रुख कर लिया। टी-20 विश्व कप में उनका प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने 8 मैचों में 227 रन तो बनाए ही साथ ही साथ 6 महत्वपूर्ण विकेट भी लीं।

एडन मारक्रम (साऊथ अफ्रीका)


साऊथ अफ्रीका के ही एडन मारक्रम ने भी सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। टेस्ट क्रिकेट में धाक जमाने वाले मारक्रम ने ट्वंटी-20 क्रिकेट में भी कमाल दिखाया। खास तौर पर टी-20 विश्व कप में उन्होंने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। पांच मैचों में उन्होंने 162 रन बनाए लेकिन उनकी औसत 54 से ज्यादा रही।  आई.पी.एल. 2021 में मारक्रम पंजाब किंग्स की ओर से खेले थे। उन्होंने 6 मैचों में 146 रन बनाए थे।

मुजीब उर रहमान (अफगानिस्तान)


स्कॉटलैंड के खिलाफ टी-20 विश्व कप के पहले ही मैच में अफगानिस्तान के दिग्गज स्पिनर मुजीब ने पांच विकेट लेकर सबको चौका दिया था। हालांकि विश्व कप के सफर में वह चोटिल भी हुए लेकिन महज तीन मैचों में सात विकेट लेकर उन्होंने सबको चौका दिया। आई.पी.एल. में उनकी इकोनमी हमेशा अच्छी रही है। ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद की नजर फिर से  उनपर रहेंगी।

Content Writer

Jasmeet