डब्लयूडब्ल्यूई के 5 विश्व रिकॉर्ड जो टूटने हैं मुश्किल
punjabkesari.in Saturday, Jun 27, 2020 - 05:15 PM (IST)

जालन्धर : जैसे डब्लयूडब्ल्यूई के मेन इवैंट में अंडरटेकर के नाम पर लगातार 21 साल जीतने का रिकॉर्ड है। वैसे ही कई रैसलर ऐसे हैं जिनके नाम पर ऐसे-ऐसे रिकॉर्ड दर्ज हैं जोकि टूटने नमुमकिन हैं। आइए आपको बताते हैं डब्लयूडब्ल्यूई के 5 रिकॉर्ड जोकि टूटने मुश्किल हैं-
टैज : सबसे छोटा मैच
डब्लयूडब्ल्यूई कमेंट्री के फेम्स चेहरे टैज के नाम पर रैसलिंग का सबसे छोटा मैच खेलने का रिकॉर्ड है। टैज का यह मैच जैरी द किंग के साथ हुआ था जिसमें वह महज तीन सैकेंड में हार गए थे।
केन : सबसे ज्यादा मैच
रैसलर केन का डैब्यू 1997 में हुआ था। उनका असली नाम ग्लेन जैक्बस है। केन के नाम पर 1420 से ज्यादा फाइट करने का रिकॉर्ड दर्ज है।
ब्रूनो सैममार्टिनो : वल्र्ड टाइटल सबसे लंबे समय तक
ब्रूनो सैममार्टिनो के नाम पर 4040 दिन का वल्र्ड चैम्पियन रहने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 1963 में इसकी शुरुआत की। ब्रूनो का मैच नेचर ब्वॉय बड्डी रोजर्स के साथ था जिसे उन्होंने महज 48 सेकेंड में जीत लिया।
रिक फ्लेयर और जॉन सीना
डब्लयूडब्ल्यूई के महानतम रैसलर्स में से एक रिक फ्लेयर और जॉन सीना के नाम 16 बार डब्लयूडब्ल्यूई वल्र्ड चैम्पियनशिप बैल्ट जीतने का रिकॉर्ड है।
मूलाह : 28 साल तक रही क्वीन
महिला रैसलर मूलाह के नाम पर करीब 28 साल तक वुमंस चैम्पियंस रहने का रिकॉर्ड दर्ज है। मूलाह ने पहला मैच 1956 में जीता था। वह सिर्फ बैल्ट के लिए मैच खेलती थी इसमें वह कभी हारती नहीं थी।