6 सेलिब्रिटिज जिन्होंने खेल से शुरू किया था करियर, केट मिडिल्टन भी शामिल

punjabkesari.in Monday, Feb 28, 2022 - 04:14 PM (IST)

खेल डैस्क : दुनिया भर में कई एथलीट होते हैं जो टैलेंट होने के बावजूद भी सफलता पाने का सही रास्ता नहीं खोज पाते। लेकिन यही एथलीट जब अपना क्षेत्र बदलते हैं तो अपने रचनात्मक तरीकों के कारण वह दुनिया में छा जाते हैं। आइए आज आपको बताते हैं कुछ ऐेसे सेलिब्रिटिज के बारे में जोकि फिल्मों, मॉडलिंग में इस समय बड़े स्टार हैं लेकिन वह अपने करियर की पहली स्टेज पर खिलाड़ी होते थे। इसमें राज्यघराने की बहु केट मिडिल्टन का भी नाम है।

गिगी हदीद (वॉलीबाल प्लेयर)

मशहूर मॉडल गिगी हदीद जब युवा थीं तब वह अपने हाई स्कूल की वॉलीबॉल टीम की कप्तान थीं।

गॉर्डन रामसे (फुटबॉल)


सेलिब्रिटी शेफ बनने से पहले गॉर्डन पेशेवर फुटबॉल खेलते रहे। वह 15 साल की उम्र से रेंजर्स के साथ जुड़े थे। लेकिन वह चोटों के कारण खेल को आगे नहीं बढ़ा पाए। 

केट मिडलटन (हॉकी)


केट मिडलटन अब शाही परिवार का प्रमुख हिस्सा हैं। लेकिन वह इससे पहले खेलों में सक्रिय थीं। डचेस ऑफ कैम्ब्रिज अपने हाई स्कूल की फील्ड हॉकी टीम के थी। वह विश्वविद्यालय में भी खेलीं।

प्रिंस विलियम से मिलने के बाद उन्होंने लंदन 2012 में टीम जीबी महिला ओलंपिक हॉकी टीम के साथ अभ्यास सत्र का आनंद लिया था।

ड्वेन ‘द रॉक’ जॉनसन (अमरीकन फुटबॉल)


द रॉक डब्ल्यूडब्ल्यूई के मशहूर पहलवानों में से एक है जोकि अब हॉलीवुड में नाम कमा रहे हैं। 10 बार के विश्व चैंपियन द रॉक स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन, ट्रिपल एच और जॉन सीना जैसे सितारों से भिड़े हैं।

रिंग में कदम रखने से पहले वह एनएफएल में थे। वह अमरीकन फुटबॉल में अपना करियर बनानाा चाहते थे। वह मियामी विश्वविद्यालय की ओर से स्कूल स्तर पर 1991 की राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे।

जेसन स्टैथम (डाइविंग)

 


हॉलीवुड अभिनेता जेसन स्टैथम अपने करियर की शुरूआत में ब्रिटेन के नेशनल डाइविंग स्क्वाड का हिस्सा थेे। उन्होंने 1990 के राष्ट्रमंडल खेलों में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया, 10 मीटर प्लेटफॉर्म फाइनल में 10 वें स्थान पर रहे।

टेरी क्रू (एनएफएल)

 

टेरी क्रू हिट अमेरिकी कॉमेडी शो में लेफ्टिनेंट टेरी जेफड्र्स के रूप में चर्चा में आए थे। वह एनएफएल का हिस्सा रहे। 1991 में लॉस एंजिल्स रैम्स ने उन्हें ड्राफ्ट किया। वह रैम्स, सैन डिएगो चार्जर्स और वाशिंगटन रेडस्किन्स के लिए तीन सीजन में कुल 32 गेम खेले।

Content Writer

Jasmeet