शेन वार्न की 7 कहानियां जिसने उन्हें बना दिया बैड ब्वॉय ऑफ क्रिकेट

punjabkesari.in Friday, Mar 04, 2022 - 08:29 PM (IST)

खेल डैस्क : ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्पिनर शेन वार्न की लाइफ क्रिकेट उपलब्धियों और सैक्स लाइफ के कारण जानी गई। वार्न अपने रंगीन मिजाजी को लेकर कई बार चर्चा में आए। वह कई बार महिलाओं के कारण विवादों में घिरे। खास तौर पर पोर्न स्टार्स के साथ मिलजोल को लेकर। विवादों के कारण ही उन्हें ऑस्ट्रेलियाई टीम की उपकप्तानी गंवाने पड़ी थी। उन्हें सोशल मीडिया पर बैड ब्वॉय ऑफ क्रिकेट माने जाने लगा। आइए जानते हैं उनके कुछ किस्से-

ए ग्रेड एक्ट्रैस ने लगाया छेडख़ानी का आरोप

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी शेन वार्न पर लंदन के एक एडल्ट फिल्मस्टार वैलेरी फॉक्सक्स को एक नाइट क्लब में विवाद के दौरान चेहरे पर मारने का आरोप लगाया गया है। ब्रिटिश मीडिया के मुताबिक फॉक्सक्स ने पुलिस में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई थी। 30 वर्षीय फॉक्सक्स ने सोशल मीडिया पर चोट के निशान की तस्वीरें भी साझा की थी। हालांकि उन्होंने इन पोस्ट्स में एक बार भी वॉर्न का नाम लेकर जिक्र नहीं किया।

पार्टी में बुलाई थी सेक्स वर्कर


हाल ही में देर रात पार्टी करने के कारण और तेज म्यूजिक बजाने को लेकर शेन वॉर्न की पुलिस को शिकायत की गई थी। पुलिस ने उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड और 2 सेक्स वर्करों जिनकी उम्र क्रमश: 19 और 27 साल थी, के साथ पकड़ा था। सेक्स स्कैंडल में फंसने के कारण वह सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहे। 

दावा : वार्न ने 1000 महिलाओं से संबंध बनाए


वर्ष 2006 में पॉल बैरी नामक एक लेखक ने दावा किया था कि वॉर्न ने 1000 महिलाओं के साथ संबंध बना चुके हैं। बैरी के इस दावे के बाद वॉर्न को मीडिया के सामने सफाई देने आना पड़ा था और इस दावे को झूठा करार दिया था। वार्न ने डेली टेलीग्राफ को एक इंटरव्यू में इस बारे में कहा था कि उनका ये चौंका देने वाला रिकॉर्ड व्यापक नहीं था और यह पुस्तक में अतिरंजित था। पॉल बैरी की किताब के बारे में मैं सिर्फ इतना ही कहूंगा कि इसमें बहुत सारी गलतियां हैं जिसमें 1000 महिलाओं वाली बात भी आती है। 

नर्स को भेजे थे कामुक मैसेज

सन् 2000 में शेन वॉर्न द्वारा ब्रिटिश नर्स को कामुक मैसेज भेजने के कारण ऑस्ट्रेलिया टीम के वाइस-कैप्टन पद से हटा दिया गया था। 

अफ्रीका में महिला ने लगाया आरोप
वॉर्न को एक बार दक्षिण अफ्रीका टूर के दौरान एक महिला को भद्दे और परेशान करने वाले मैसेज भेजने के कारण मीडिया से आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा था। लेकिन बाद में दावा करने वाली महिला पर अपने ही देश में जबरन वसूली का आरोप लगाया गया। 

लिज हार्ले से सगाई की फिर छोड़ा


ब्रिटिश एक्ट्रेस लिज हार्ले के साथ भी उनका रिलेशन रहा। कुछ समय नजदीकी के बाद लिज ने भी उनको यह आरोप लगाते हुए छोड़ दिया कि वार्न के पोर्न स्टार से संबंध हैं।

सेक्स स्कैंडल में फंसे
2006 में शेन वॉर्न का नाम एक सेक्स स्कैंडल में भी आया था। एमटीवी प्रेजेंटर कॉरैली इचोल्ट्ज और एम्मा के साथ उनकी न्यूड फोटोज वायरल हो गई थी। दोनों मॉडल्स के साथ वार्न की फोटो एक ब्रिटिश मैगजीन ने छापी थी। वार्न का नाम और कई महिलाओं के साथ भी जुड़ा रहा।

Content Writer

Jasmeet