72 साल के रैसलर रिक फ्लेयर 5वीं बीवी को भी छोड़ा, इन सुंदरियों से रचाई थी शादियां

punjabkesari.in Wednesday, Feb 02, 2022 - 03:37 PM (IST)

खेल डैस्क : डब्ल्यूडब्ल्यूई के हॉल ऑफ फेमर रिक फ्लेयर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर नवनीतम पत्नी वेंडी बार्लो से अलग होने की बात कही है। वेंडी के साथ रिक कुछ सालों से लगातार देखे जा रहे थे। 2018 में उन्होंने एक समारोह में शादी के कपड़ों में देखा गया था। लेकिन अब रिक ने वेंडी से रिश्ता तोडऩे के बाद कुछ खुलासे किए हैं जो सबको हैरान कर रहे हैं। रिक का कहनाा है कि उन्होंने कभी वेंडी से शादी की ही नहीं थी।  आइए जानते हैं कि रिक फ्लेयर ने किन सुंंदरियों के साथ शादी रचाई थी।

लेस्ली गुडमैन
गुडमैन और फ्लेयर ने 1971 में शादी की और उनके दो बच्चे हुए- डेविड और मेगन। 1983 में तलाक के बाद लेस्ली ने कोलोराडो में रहने वाले जैकब्स से शादी कर ली।

एलिजाबेथ हरेल
हरेल के साथ फ्लेयर की शादी सबसे लंबी चली। यह 1983 से शुरू होकर 23 साल तक चली। हरेल और फ्लेयर के दो बच्चे हुए- रीड और चार्लोट। हरेल एक अभिनेत्री हैं जो सेलिब्रिटी वाइफ स्वैप सहित कई रियलिटी टीवी शो और फिल्मों में दिखाई दी।

टिफनी वैनडेमार्क
वैनडेमार्क और फ्लेयर केवल तीन साल तक साथ रहे। 2009 में फ्लेयर ने टिफनी वैनडेमार्क के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी थी कि उसने उन्हें फोन चार्जर से चेहरे पर मारा था। इसके बाद उनमें तलाक हो गया।

एकी बीम्स
एकी बीम्स के साथ फ्लेयर की शादी 3 साल तक चली। 2010 में बीम्स को कथित तौर पर गिरफ्तार किया गया था। आरोप था कि उसने रिक पर हमला कर उसे खून से लथपथ कर दिया था। हालांकि सबूतों के अभाव में इन आरोपों को हटा दिया गया।

वेंडी बार्लो 
फ्लेयर और वेंडी ने सितंबर 2018 में फ्लोरिडा के रोजमेरी बीच में समारोह आयोजित किया था। लेकिन बीते दिनों फ्लेयर ने वेंडी से अलग होने की बात कह दी। फ्लेयर ने कहा कि उनकी शादी हुई ही नहीं थी। वह सिर्फ एक समारोह था। उन्होंने तो कभी विवाह प्रमाण पत्र के लिए भी आवेदन नहीं किया था।

Content Writer

Jasmeet