अल्टिबॉक्स नॉर्वे शतरंज - ब्लिट्ज़ में मेक्सिम लाग्रेव बने विजेता
punjabkesari.in Tuesday, Jun 04, 2019 - 11:55 PM (IST)
स्टावांगर , नॉर्वे ( निकलेश जैन ) विश्व के शीर्ष 10 शतरंज खिलाड़ियों के बीच होने वाले दुनिया के सबसे मजबूत टूर्नामेंट अल्टिबॉक्स नॉर्वे शतरंज में क्लासिकल मुकाबलो के ठीक पहले हुई ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप का खिताब फ्रांस के मेक्सिम लाग्रेव नें अपने नाम कर लिया । अंतिम राउंड में मेक्सिम नें विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन को मात देते हुए नॉर्वे शतरंज का इतिहासिक जीत दर्ज की । पूरी प्रतियोगिता में 9 राउंड में उन्होने 7 जीत और 1 ड्रॉ खेला जबकि एकमात्र हार उन्हे विश्व नंबर 2 फबियानों करूआना के हाथो मिली । दूसरे स्थान पर बेहतर टाईब्रेक के आधार पर अर्मेनिया के लेवान अरोनियन रहे उन्होने भी प्रतियोगिता में विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन को पराजित किया और इसका फायदा उन्हे टाईब्रेक में मिला और 6 अंको पर वह दूसरे तो कार्लसन तीसरे स्थान पर रहे ।
भारत के विश्वनाथन आनंद के लिए ब्लिट्ज स्पर्धा एक बुरे सपने की जैसे रही और वह 10 खिलाड़ियों में 3 अंक बनाकर 9वे स्थान पर रहे । उन्होने 6 मुक़ाबले ड्रॉ खेले जबकि तीन मुकाबलो में उन्हे हार का सामना करना पड़ा । उम्मीद है क्लासिकल मुकाबलों के पहले उनके लिए नींद में जागने जैसा होगा और वह जल्द ही लय में लौटेंगे ।
अन्य खिलाड़ियों में अजरबैजान के ममेद्यारोव 5 अंक , चीन के डींग लीरेन 4.5 अंक ,अमेरिका के वेसली सो 3.5 अंक , चीन के यू यांगी 3.5 अंक , अमेरिका के फबियानों करूआना 3 अंक और अलेक्ज़ेंडर ग्रीसचुक 3 अंक बना सके ।
7th Altibox Norway Chess Blitz 2019, Stavanger
Rk. | Name | Rtg. | Nt. | Pts. | n |
1 |
2 |
3 |
4 |
5 |
6 |
7 |
8 |
9 |
10 |
TB | Perf. | |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 |
GM |
2921 |
7.5 |
9 |
33.00 |
3056 |
||||||||||||
2 |
GM |
2827 |
6.0 |
9 |
23.75 |
2918 |
||||||||||||
3 |
GM |
2923 |
6.0 |
9 |
21.50 |
2908 |
||||||||||||
4 |
GM |
2757 |
5.0 |
9 |
17.50 |
2844 |
||||||||||||
5 |
GM |
2773 |
4.5 |
9 |
19.00 |
2799 |
||||||||||||
6 |
GM |
2759 |
3.5 |
9 |
12.25 |
2721 |
||||||||||||
7 |
GM |
2705 |
3.5 |
9 |
12.25 |
2727 |
||||||||||||
8 |
GM |
2804 |
3.0 |
9 |
15.75 |
2671 |
||||||||||||
9 |
GM |
2747 |
3.0 |
9 |
14.75 |
2677 |
||||||||||||
10 |
GM |
2750 |
3.0 |
9 |
10.25 |
2677 |
||||||||||||
TBs: Sonneborn-Berger |