9 चौके और 8 छक्के, De Kock ने साउथ अफ्रीका की ओर से टी20 में जड़ दिया दूसरा सबसे तेज शतक
punjabkesari.in Sunday, Mar 26, 2023 - 10:25 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: रविवार को वेस्टइंडिज के खिलाफ टी20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक के बल्ले ने आग उगली। इस पारी की दौरान क्विंटन डि कॉक के बल्ले से 9 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के निकले, जिसकी बदौलत उन्होंने 43 गेंदों में शतक पूरा किया। यह दक्षिण-अफ्रीका की ओर से टी20 में किसी भी बल्लेबाज द्वारा लगाया गया दूसरा सबसे तेज शतक है, जबकि अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में छठा सबसे तेज शतक है। हालांकि, अफ्रीकी टीम की ओर दूसरा सबसे तेज शतक लगाने के बाद डि कॉक अगली ही गेंद पर आउट हो गए।
क्विंटन डि कॉक की पारी की बदौलत साउथ अफ्रीका ने चेज किया 259 रनों का लक्ष्य
सेंचुरियन के मैदान में खेले गए इस टी20 में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडिज ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 258 रन बनाए थे। वेस्टइंडिज की ओर से जॉनसन चार्ल्स ने 46 गेंदों में 10 चौके और 11 छक्कों की मदद से 118 रन बनाए थे। जॉनसन ने इस पारी में अपना शतक 39 गेंदों में पूरा किया, जो कि वेस्टइंडिज के किसी बल्लेबाज द्वारा लगाया गया सबसे तेज शतक है, जबकि अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में पांचवा सबसे तेज शतक है। विडिंज की ओर चार्ल्स अलावा के मेयर्स ने 27 गेंदों में 51 रन बनाए।
वेस्टइंडिज द्वारा दिए गए 259 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए क्विंटन डी कॉक के शतक के अलावा रिजी हेंड्रिक्स ने 28 गेंद में 68 रनों की पारी खेली। उनके बाद रिले रोसौव ने 16, जबकि डेविड मिलर ने 10 रनों की पारी खेली। अंत में ऐडन मार्करम ने नाबाद 38 और हेनरिक क्लासे ने नाबाद 16 रनों की पारी खेल साउथ अफ्रीका को जीत दिलाई।
टी-20 अंतर्राष्ट्रीय में सबसे तेज शतक
1. डेविड मिलर बनाम बांग्लादेश, 2017 - 35 गेंद
2, रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका, 2017 - 35 गेंद
3. सुदेश विक्रमशेखर बनाम तुर्की, 2019 - 35 गेंद
4. शिवकुमार पेरियालवार बनाम तुर्की, 2019 - 39 गेंद
5. जॉनसन चाल्र्स बनाम द. अफ्रीका, 2023 - 39 गेंद
6. क्विंटन डिकॉक बनाम विंडीज, 2023 - 43 गेंद
दक्षिण अफ्रीका की ओर से सबसे तेज शतक (टी-20 आई)
1. डेविड मिलर बनाम बांग्लादेश, 2017 - 35 गेंद
2. क्विंटन डिकॉक बनाम विंडीज, 2023 - 43 गेंद
3, रिचर्ड लेवी बनाम न्यूजीलैंड, 2012 - 45 गेंद
4. फाफ डु प्लेसिस बनाम विंडीज, 2015 - 46 गेंद
5. डेविड मिलर बनाम भारत, 2022 - 46 गेंद
6. रिले रोसौव बनाम इंडिया, 2022 - 48 गेंद
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Noida News: नोएडा के गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदा छात्र, मौत...जांच में जुटी पुलिस

Recommended News

Masik Durgashtami: मासिक दुर्गा अष्टमी पर महासिद्ध योग, मनचाहा फल पाने का जानें तरीका

Hardoi News: पूर्व प्रधान को ईंटों से पीट-पीटकर बेरहमी से उतारा मौत के घाट, जमीन पर पड़ा मिला खून से लथपथ शव

Dhumavati Jayanti: धूमावती जयंती आज, महाविद्या की पूजा से दूर होते हैं रोग और दरिद्रता

Muzaffarnagar road accident: ट्रक की जोरदार टक्कर से एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, 3 की दर्दनाक मौत और 4 अन्य गंभीर घायल