IPL 2020 : धोनी को प्रैक्टिस करते देखने उमड़े हजारों फैन, एक फैन ने तोड़ा सुरक्षा घेरा, देखें वीडियो

punjabkesari.in Thursday, Mar 05, 2020 - 10:42 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने आईसीसी विश्व कप के बाद से ही क्रिकेट से दूरी बना ली थी। लेकिन धोनी अब अपनी वापसी को लेकर तैयार हैं और अपनी आईपीएल की टीम चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के लिए अभ्यास करना शुरू कर दिया है। सीएसके के ट्रेनिंग सेशन के दौरान धोनी की एक झलक देखने के लिए मैदान पर लोगों की भीड़ लग गई।

महेंद्र सिंह धोनी के फैन की वीडियो

सीएसके के ट्रेनिंग सेशन के दौरान एक फैन धोनी से मिलने के लिए मैदान पर आ गया। सीएसके के कप्तान धोनी ने भी अपने फैन को नाराज नहीं किया और उससे मिले। इसके बाद मैदान पर सुरक्षा कर्मियों ने  उस व्यक्ति को पकड़ लिया और मैदान से बाहर ले गए। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।  

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2020 में वापसी

बता दें कि आईपीएल 2020 (IPL 2020) का पहला मैच गत चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। आईपीएल के इस मैच में सब की नजरें धोनी पर रहेगी क्योंकि धोनी लंबे समय बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी करेेंगे। आईपीएल का पहला मैच मुंबई के वानखेड़े मैदान पर खेला जाएगा। 

Jasmeet