आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान, धोनी ने मन बना लिया है; उन्हें विदाई मैच नहीं चाहिए

punjabkesari.in Monday, Apr 13, 2020 - 06:21 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की टीम इंडिया में वापसी होगी या नहीं ये बड़ा सवाल बना हुआ है। हर कोई इसे अपने नजरिए से देख रहा है, लेकिन धोनी इस मुद्दे पर चुप्पी साधे बैठे हैं। अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने धोनी की वापसी पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि शायद उन्होंने अपना आखिरी मैच खेल लिया है। 

महेंद्र सिंह धोनी भारत के लिए खेलेंगे या नहीं 

आकाश चोपड़ा ने कहा कि धोनी वर्ल्ड कप सेमीफाइनल से लेकर अभी तक टीम के लिए उपलब्ध नहीं हैं। धोनी को ड्रॉप नहीं किया गया है। मुझे लगता है कि उन्होंने अपना मन बना लिया है कि वह अब भारत के लिए नहीं खेलेंगे। कमेंटेटर ने कहा कि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, कोच रवि शास्त्री या कप्तान विराट कोहली की तरफ से उन्हें टी20 वर्ल्ड कप में खेलने के लिए कहा जाता है तो वह भारत के लिए खेल सकते हैं। 

महेंद्र सिंह धोनी की वापसी की संभावना

आकाश ने ये भी कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि उन्होंने अपना मन बना लिया है कि उन्हें विदाई मैच नहीं चाहिए। वो खामोशी से आए और खामोशी से चले जाना चाहते हैं। गौर हो कि धोनी ने अपना आखिरी मैच वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। इसके बाद उन्हें बीसीसीआई ने अपनी वार्षिक अनुबंध सूची से भी निकाल दिया था। आईपीएल से उनके वापसी की संभावना थी लेकिन कोरोना वायरस के कारण अब ये राह भी मुश्किल दिखाई दे रही है। 

Sanjeev