आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान, टीम इंडिया को इस भारतीय ने बदला, धोनी ने तो मलाई खाई

punjabkesari.in Sunday, Apr 12, 2020 - 05:44 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Akash Chopra) ने भारतीय टीम को बदलने वाले सवाल का जवाब देते हुए कहा कि महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने तो मलाई खाई है लेकिन टीम इंडिया को बदलने वाले सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) हैं। रमीज राजा द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में आकाश ने ये बात कही है। 

भारतीय टीम के सफल कप्तान 

आकाश ने जवाब देते हुए कहा कि सौरव गांगुली की कप्तानी में टीम इंडिया पूरी तरह से बदली और इसके कई कारण हैं। उन्होंने कहा, भारत पर मैच फिक्सिंग का जख्म लग हुआ था। गांगुली ने वहां से टीम को खड़ा गया, दोबारा भरोसा कायम किया। वहां से उन्होंने एक नई टीम बनाई, अंडर 19 के नए लड़कों को टीम में जगह दी।' 

सौरव गांगुली का भारतीय टीम में योगदान 

आकाश ने कहा, 'गांगुली को टैलेंट की पहचान थी और उन्होंने अपने 5 खिलाड़ियों पर दांव लगाया। वह द्रविड़, अनिल कुंबले, सचिन, वीवीएस लक्ष्मण जैसे खिलाड़ियों को साथ लेकर चले। गांगुली ने युवराज सिंह, हरभजन सिंह, जहीर खान, आशीष नेहरा और मोहम्मद कैफ, वीरेंद्र सहवाग जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका दिया। फैंस का भरोसा हासिल करने के बाद टीम इंडिया ने पहली बार विदेश में जीतना शुरू किया। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में आपने सीरीज ड्रॉ की, पाकिस्तान में जीत हासिल की।' 

महेंद्र सिंह धोनी का भारतीय टीम में योगदान 

उन्होंने आगे कहा, 'धोनी के साथ तो मलाई खाने वाली बात थी। सब काम सही हो गया था, सब खिलाड़ी अपने चरम पर थे, धोनी को बस टीम को संभालना था। धोनी को पता है कि खिलाड़ियों को कैसे संभालना है। खिलाड़ियों के अहम से जूझना पड़ता है। बड़े और छोटे खिलाड़ियों को साथ खिलाना है, लेकिन मुश्किल काम जो कि टीम बनाना था, वो सौरव गांगुली ने किया था। 

Sanjeev