IND vs AUS : वानखेड़े में एरोन फिंच ने किया कमाल, गिलक्रिस्ट का तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड

punjabkesari.in Tuesday, Jan 14, 2020 - 08:28 PM (IST)

नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय टीम के खिलाफ पहले वनडे में शतक लगाकर हमवत्न एडम गिलक्रिस्ट का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दरअसल, एरोन ने अपने वनडे करियर का 17वां शतक लगाया है, ऐसा कर उन्होंने एडम गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ दिया है जिन्होंने 16 शतक लगाए थे। फिंच ने इसके अलावा भारत के खिलाफ ओपनिंग पार्टनरशिप का भी एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है। देखें रिकॉर्ड-

वानखेड़े में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज सबसे ज्यादा रन


110 आरोन फिच, ऑस्ट्रेलिया
91 महेंद्र सिंह धोनी, भारत
28 रिषभ पंत, भारत
27 दिनेश मोंगिया, भारत 
27 महेंद्र सिंह धोनी, भारत

वनडे में सबसे ज्यादा शतक (ऑस्ट्रेलिया)
30 रिकी पोंटिंग
18 डेविड वार्नर
18 मार्क वॉ
17 आरोन फिंच
16 एडम गिलक्रिस्ट

अक्टूबर 2013 के बाद से टीम इंडिया के खिलाफ 100+ ओपनिंग पार्टनरशिप


110 एरोन फिंच - पी ह्यूजेस, पुणे 2013
231 एरोन फिंच - डेविड वार्नर, बेंगलुरु 2017
193 एरोन फिंच - उसमान ख्वाजा, रांची 2019
249* एरोन फिंच - डेविड वार्नर, मुंबई बीएस 2020
(फिंच हर बार टीम इंडिया के खिलाफ सलामी बल्लेबाजी पर 100+ रनों की पार्टनरशिप कर रहे हैं)

Jasmeet