मैच जीतने के बाद बोले डीविलियर्स, इन 2 प्लेयरों के साथ खेलना रहा मजेदार

punjabkesari.in Friday, Apr 09, 2021 - 11:54 PM (IST)

नई दिल्ली : मुंबई को 159 रन पर रोकने के बाद बेंगलुरु के लिए जीत हासिल करना एक समय मुश्किल हो गया था जब उनके एक के बाद एक विकेट गिरने लगे। ऐसे समय में ए.बी. डीविलियर्स ने 27 गेंदों में 48 रनों की सधी हुई पारी खेली और बेंगलुरु को जीत की ओर ले गए। हालांकि डीविलियर्स आखिरी ओवर में रन आऊट हो गए लेकिन तब तक बेंगलुरु जीत के पास पहुंच गया था जिसे हर्षल पटेल ने विजयी रन बनाकर आसान बना दिया। 

मैच के बाद डीविलियर्स ने इस पर बात की। उन्होंने कहा- यह क्रिकेट का अविश्वसनीय खेल था। हम जानते थे कि यह आसान नहीं होगा। क्योंकि इस पिच पर खेलना आसान नहीं रहता है। यह उन विकेटों में से एक है जो काफी कठिन रहते हैं। पता था कि हम अंत तक जा सकते हैं। इसके लिए जोखिम लेना जरूरी था। मैं एक अच्छी थ्रो पर रन आऊट हो गया। कभी-कभी ऐसा होता है। 

वहीं, मैक्सवेल के साथ खेलने पर डीविलियर्स ने कहा- उनके साथ खेलना परम आनंद पाने जैसा है। मुझे उन खिलाडिय़ों के साथ खेलना बहुत पसंद है जो सिर्फ खेल जीतना चाहते हैं। इसके अलावा डैनियल क्रिश्चियन भी यहां आए। यह एक अच्छा संयोजन बना। मुंबई आखिरी क्यों पांच बार खिताब जीती है इसका कारण आज आप देख सकते हैं। आज रात हमारे लिए कई चुनौतियां आईं। लेकिन हमने अच्छा प्रदर्शन किया। हम पिछले साल भी उनके खिलाफ पहला गेम जीते थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News