एबी डी विलियर्स के सबसे तेज शतक के 5 साल पूरे, जड़े थे 16 तूफानी छक्के

punjabkesari.in Saturday, Jan 18, 2020 - 03:32 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क (जसमीत) : तीन साल पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ आज ही के दिन जोहानिसबर्ग के मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डी विलियर्स (AB de villiers) ऐसी आंधी लाए थे जिसने संपूर्ण क्रिकेट जगत को हिलाकर रख दिया था। डीविलियर्स इसी दिन (18 जनवरी, 2015) को सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए थे। डीविलियर्स में महज 44 गेंदों में 16 तूफानी छक्कों और 9 छक्कों की मदद से 144 रन बना दिए थे। इस पारी की सबसे खास बात डीविलियर्स का मात्र 31 गेंदों में शतक पूरा करना था।

एबी डी विलियर्स का रिकॉर्ड 

एबी डी विलियर्स से पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के बल्लेबाज कोरी एंडरसन (Corey Anderson) के नाम था जिन्होंने विंडीज के खिलाफ ही वर्ष 2014 में 36 गेंदों में शतक ठोका था। एंडरसन ने तब पाकिस्तान के तेजतर्रार क्रिकेटर शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) का लंबे समय से कायम रिकॉर्ड तोड़ा था। अफरीदी ने 1996 में श्रीलंका के खिलाफ 37 गेंदों में 11 छक्कों और 6 चौकों की मदद से शतक ठोका था। अफरीदी का यह रिकॉर्ड 18 साल तक कायम रहा था। 

एबी डी विलियर्स की पारी से दक्षिण अफ्रीका ने बनाए थे 439 रन

वेस्टइंडीज के खिलाफ उक्त मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलते हुए डीविलियर्स, ओपनर जोड़ी हाशिम अमला (153) और रिली रोसोउ (128) की शतकीय पारी की बदौलत 50 ओवर में 2 विकेट के नुक्सान पर 439 रन बनाए थे। बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी वैस्टइंडीज टीम 7 विकेट पर 291 रन ही बना सकी। इस तरह दक्षिण अफ्रीका ने यह मैच 148 रनों से जीत लिया।

वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज लिस्ट-

नाम                           गेंदें         खिलाफ         कब
1. एबी डीविलियर्स        31         विंडीज            8/01/2015
2. कोरी एंडरसन          36         विंडीज            01/01/2014
3. शाहिद अफरीदी       37         श्रीलंका           04/10/1996
4. मार्क बाउचर            44         जिंम्बाब्वे         20/09/2006
5. ब्रॉयन लारा              45         बांग्लादेश        09/10/1999

Jasmeet