अभिमन्यु पौराणिक बने राष्ट्रीय ब्लिट्ज शतरंज चैंपियन

punjabkesari.in Friday, Mar 13, 2026 - 10:44 PM (IST)

रांची , झारखंड ( निकलेश जैन ) महाराष्ट्र के अभिमन्यु पौराणिक शतरंज के सबसे छोटे फॉर्मेट ब्लिट्ज शतरंज के राष्ट्रीय चैंपियन बन गए है , अभिमन्यु नें आज संपन्न हुई ब्लिट्ज राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 11 राउंड के बाद 9 अंक बनाये हालांकि उनके अलावा रेलवे के सायंतन दास भी 9 अंक बनाने में सफल रहे पर बेहतर टाईब्रेक के आधार पर अभिमन्यु नें खिताब अपने नाम कर लिया जबकि सायंतन को उपविजेता के स्थान से संतोष करना पड़ा वहीं रैपिड की तरह ब्लिट्ज में भी तीसरा स्थान तमिलनाडु के हरि माधवन नें अपने नाम किया, दोनों ही वर्गों में पदक हासिल करने वाले वह इस बार एकमात्र खिलाड़ी रहे । 

अभिमन्यु नें अपने अभियान के दौरान 8 जीत दर्ज की दो ड्रा खेले जबकि एक राउंड में उन्हें हार का सामना करना पड़ा जबकि सायंतन दास नें भी ठीक ऐसा ही प्रदर्शन किया पर चूकि छठे राउंड में अभिमन्यु नें सायंतन को पराजित किया था तो व्यक्तिगत टाईब्रेक के चलते वह विजेता बने , देश भर से कुल 11 ग्रैंड मास्टर्स समेत कुल 219 खिलाड़ियों नें इसमें प्रतिभागिता की जिसमें कुल 55 टाइटल खिलाड़ी थे । 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Niklesh Jain

Related News