अभिषेक शर्मा के सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 100 छक्के पूरे, देखें टॉप पांच खिलाड़ियों की लिस्ट
punjabkesari.in Thursday, Apr 02, 2026 - 08:43 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। अभिषेक शर्मा ने हैदराबाद के लिए खेलते हुए IPL में 100 छक्के पूरे कर लिए हैं और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सर्वाधिक छक्कों की सूचि में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। अब उनसे आगे सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के धमाकेदार बल्लेबाज डेविड वार्नर ही हैं।
अभिषेक शर्मा ने ईडन गार्डन्स में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी चुने जाने के बाद मैदान में उतरे और 21 गेंदों पर 48 रन बनाए जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल थे। इसके साथ ही उन्होंने हैदराबाद के लिए 100 छक्के पूरे किए। हालांकि वह अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए और ब्लेसिंग मुजारबानी की गेंद पर वरुण चक्रवर्ती के हाथों कैच आउट हो गए।
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सर्वाधिक छक्के के मामले में डेविड वार्नर 143 छक्कों के साथ टॉप पर हैं। अभिषेक शर्मा 101 छक्कों के साथ दूसरे, हेनरिक क्लासेन 89 छक्कों के साथ तीसरे, केन विलियमसन 64 छक्कों के साथ चौथे और ट्रैविस हेड 50 छक्कों के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
IPL में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सर्वाधिक छक्के
143 - डेविड वार्नर
101*-अभिषेक शर्मा
89 - हेनरिक क्लासेन
64 - केन विलियमसन
50 - ट्रैविस हेड

