IPL 2026 : अभिषेक की खराब फॉर्म जारी, रोहित-सैमसन के साथ अनचाहे रिकॉर्ड में हुए शामिल

punjabkesari.in Sunday, Apr 05, 2026 - 05:18 PM (IST)

हैदराबाद (तेलंगाना) : सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और भारत के ओपनर अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म जारी रही और वह दिग्गज रोहित शर्मा और संजू सैमसन के साथ एक अनचाही लिस्ट में शामिल हो गए। अभिषेक एक कैलेंडर वर्ष में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा 'डक' (बिना कोई रन बनाए आउट होना) बनाने की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। 

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच के दौरान अभिषेक मोहम्मद शमी की दो गेंदों पर बिना कोई रन बनाए (डक पर) आउट हो गए। यह 2026 में टी20 में उनका छठा 'डक' था जिससे वह रोहित (2018 में छह डक) और सैमसन (2024 में छह डक) के साथ टी20 में एक कैलेंडर वर्ष में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा 'डक' पर आउट के मामले में संयुक्त रूप से शीर्ष पर आ गए। 

IPL 2026 में अभिषेक की शुरुआत कुछ खास नहीं रही है। उन्होंने तीन पारियों में सिर्फ 55 रन बनाए हैं जिनमें से 48 रन पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ आए थे। दुनिया के नंबर एक रैंक वाले बल्लेबाज का टी20 विश्व कप का सफर भी काफी खराब रहा था जिसमें उन्होंने 8 पारियों में सिर्फ 141 रन बनाए, जिनका औसत 17.62 था। हालांकि उनका स्ट्राइक रेट 158 से ज्यादा था और उन्होंने दो अर्धशतक लगाए थे, जिनमें से एक फाइनल में आया था। उन्होंने टूर्नामेंट की शुरुआत लगातार तीन 'डक' के साथ की थी। 

यह साल अभिषेक के लिए काफी फीका रहा है। उन्होंने 16 टी20 पारियों में 25.20 के औसत से 378 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 195 से ज्यादा रहा, और उन्होंने चार अर्धशतक लगाए जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 84 रन था। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News