एडम जम्पा ने IPL क्यों छोड़ा? ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ने खुद बताई बड़ी वजह

punjabkesari.in Wednesday, Apr 01, 2026 - 01:33 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : ऑस्ट्रेलिया के स्टार लेग स्पिनर Adam Zampa IPL 2026 ऑक्शन में नजर नहीं आए और उन्होंने इस सीजन लीग से दूरी बनाने का फैसला किया। जाम्पा को IPL 2026 से पहले Sunrisers Hyderabad ने रिलीज कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने ऑक्शन में अपना नाम नहीं दिया और अब वह पाकिस्तान सुपर लीग में खेल रहे हैं।

PSL खेलने की बताई वजह

एडम जाम्पा इस समय Karachi Kings के लिए पाकिस्तान सुपर लीग खेल रहे हैं। जाम्पा ने कहा, 'सच कहूं तो मेरे स्किलसेट वाले खिलाड़ी को IPL में उतने पैसे नहीं मिलते, जितने दूसरे स्किलसेट वाले खिलाड़ियों को मिलते हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'IPL में बहुत समय लगता है और जितना समय लगता है, उसके हिसाब से यह मेरे लिए सही विकल्प नहीं लगा।'

IPL करियर कैसा रहा?

Adam Zampa ने IPL में 2016 में डेब्यू किया था और वह Royal Challengers Bengaluru, Rajasthan Royals और Rising Pune Supergiant जैसी टीमों के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने IPL में कुल 22 मैच खेले हैं, जिसमें 31 विकेट लिए और उनका इकॉनमी रेट 8.37 रहा।

आखिरी समय में लिया PSL खेलने का फैसला

जाम्पा ने बताया कि वह पहले ब्रेक लेने वाले थे, लेकिन बाद में PSL खेलने का फैसला किया। उन्होंने कहा, 'मैं ब्रेक लेने वाला था, लेकिन PSL का विकल्प सामने आया और सब कुछ बहुत जल्दी हो गया।'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News