Adelaide Test : टीम इंडिया ने 96 साल का सबसे खराब रिकॉर्ड किया अपने नाम

punjabkesari.in Saturday, Dec 19, 2020 - 12:07 PM (IST)

नई दिल्ली : एडिलेड के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले पिंक बॉल टेस्ट में टीम इंडिया की दूसरी पारी में हालत खस्ता हो गई। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजी के आगे भारतीय टीम महज 36 रन ही बना पाई जोकि टेस्ट इतिहास में उनका सबसे न्यूनतम स्कोर है। टीम इंडिया का एक भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका। यह 96 साल का दूसरा सबसे खराब रिकॉर्ड है। इससे पहले 1924 में साऊथ अफ्रीका ने यह खराब रिकॉर्ड बनाया था। देखें रिकॉर्ड-

कोई बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंचा (टेस्ट)
साऊथ अफ्रीका बनाम इंगलैंड, एजबेस्टन 1924
30 ऑल आउट; हर्बी टेलर ने सबसे ज्यादा सात रन बनाए। 
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, एडिलेड 2020
36 ऑल आउट; मयंक अग्रवाल ने सर्वाधिक 9 रन बनाए।

भारत के टेस्ट में सबसे कम स्कोर

36 बनाम ऑस्टे्रलिया, सिडनी 2020
42 बनाम इंगलैंड, लॉडर््स 1974
58 बनाम ऑस्टे्रलिया, ब्रिसबेन 1947
58 बनाम इंगलैंड, मैनचैस्टर 1952
66 बनाम साऊथ अफ्रीका, डरबन 1996

टेस्ट क्रिकेट के सबसे कम स्कोर

26 न्यूजीलैंड बनाम इंगलैंड, ऑकलैंड 1955
30 साऊथ अफ्रीका बनाम इंगलैंड, पोर्ट एलिजाबेथ 1896
30 साऊथ अफ्रीका बनाम इंगलैंड, एजबस्टन 1924
35 साऊथ अफ्रीका बनाम इंगलैंड, केपटाऊन 1899
36 साऊथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न 1932
36/9 भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, एडिलेड 2020
36 ऑस्ट्रेलिया बनाम इंगलैंड,
38 आयरलैंड बनाम इंगलैंड, लॉडर््स 2019

न्यूनतम स्कोर का गवाह रहा है एडिलेड ओवल (ओवरऑल)

20 - गोल्ड कोस्ट (2017)
26 - वेस्टर्न बुलडॉग (2018)
29 - एसेन्डन (2020)
33 - एडिलेड (2020)
34 - फ्रेंमेंट (2019)
35 - एडिलेड (2020)
35 - नॉर्थ मेलबोर्न (2020)
36 - भारत (2020)

Jasmeet