अदिति अशोक और पाजारी की जोड़ी संयुक्त 18वें स्थान पर

punjabkesari.in Saturday, Jul 16, 2022 - 03:04 PM (IST)

मिडलैंड : भारतीय गोल्फर अदिति अशोक और थाईलैंड की पाजारी अनानारूकर्ण की जोड़ी ने यहां एलपीजीए टूर की टीम स्पर्धा डॉउ ग्रेट लेक्स बे आमंत्रण टूर्नामेंट के तीसरे दौर में एक अंडर का कार्ड खेलने के बाद चार स्थान के सुधार के साथ संयुक्त 18वें पायदान पर पहुंच गई। पिछले साल इस टूर्नामेंट में संयुक्त तीसरे स्थान पर रही इस जोड़ी ने 17वें और 18वें होल दो बर्डी लगाए। 54 होल (तीन दौर) के खेल के बाद उनका कुल स्कोर 7 अंडर है। अमरीका की जेनिफर कुपचो और लिजेट सलास की जोड़ी कुल 17-अंडर के स्कोर के साथ तालिका में शीर्ष पर है। इस जोड़ी के पास 4 शॉट की बढ़त है। 

Content Writer

Jasmeet