अदिति अशोक गेरब्रिज एलपीजीए टूर्नामेंट में संयुक्त 48वें स्थान पर

punjabkesari.in Monday, Mar 01, 2021 - 05:45 PM (IST)

ओरलैंडो : भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने बोगीरहित दो अंडर 70 का स्कोर करके गेनब्रिज एलपीजीए टूर्नामेंट में संयुक्त 48वां स्थान हासिल किया। पिछले चार साल से एलजीपीए टूर से बाहर अदिति ने आखिरी चार दौर में एक ओवर 289 का स्कोर किया। नैली कोरडा ने बोगीरहित तीन अंडर 69 का स्कोर करके खिताब जीता। उनका कुल स्कोर 16 अंडर 272 रहा। दुनिया की नंबर एक कोरिया की जिन यंग चौथे स्थान पर रही।

Content Writer

Jasmeet