अदिति अशोक ने फाउंडर्स कप में कट हासिल किया

punjabkesari.in Saturday, May 11, 2024 - 09:24 PM (IST)

क्लिफ्टन (अमेरिका) : भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने कॉग्निजेंट फाउंडर्स कप के दूसरे दौर में तीन अंडर 69 के कार्ड के साथ आसानी से कट हासिल कर लिया। अदिति ने पहले दिन दो बर्डी, तीन बोगी और एक डबल बोगी के साथ तीन ओवर 75 का निराशाजनक स्कोर किया। उन्होंने ने हालांकि दूसरे दौर में तीन बर्डी के बूते 69 के स्कोर के साथ शानदार वापसी की। दो दौर के बाद इवन पार स्कोर के साथ वह संयुक्त 48वें स्थान पर है। कट एक ओवर का रहा।

प्राणवी अरामको टीम सीरीज में संयुक्त 14वें स्थान पर, दीक्षा ने की अच्छी वापसी
भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर शनिवार को अरामको टीम सीरीज कोरिया में पहले दिन के खराब प्रदर्शन से उबरने में सफल रही जबकि हमवतन प्रणवी उर्स और वाणी कपूर अपना दूसरा दौर पूरा करने में सफल रहीं। प्रणवी (69-77) ने पांच ओवर 77 का स्कोर किया। दो दौर के बाद वह दो ओवर के स्कोर के साथ तालिका में संयुक्त 14वें स्थान पर है। वाणी (77-74) कुल 7 ओवर के स्कोर के साथ संयुक्त 55वें पायदान पर है और उनका कट में जगह बनाना अधर में है। अपना 100वां एलईटी प्रतियोगिता में खेल रही दीक्षा ने पहले दौर में 79 का निराशाजनक स्कोर किया था। दूसरे दौर में खेल रोके जाने तक उन्होंने 10 होल में एक अंडर का स्कोर किया था। वह अभी संयुक्त रूप से 50वें स्थान पर है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet