अदिति अशोक ने दो ओवर से की शुरुआत

punjabkesari.in Friday, Feb 26, 2021 - 06:00 PM (IST)

ओरलैंडो : भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने यहां गेनब्रिज एलपीजीए के पहले दौर में दो ओवर 74 का कार्ड खेलकर 2021 में अपना अभियान आरंभ किया। अदिति ने दो बर्डी लगाई और चार बोगी की जिसे वह संयुक्त रूप से 67वें स्थान पर चल रही हैं। वहीं 15 बार की एलपीजीए टूर विजेता लिडिया को ने सात अंडर 65 का कार्ड खेला और वह एकल बढ़त बनाए हुए है। 

Content Writer

Jasmeet