अदिति अशोक ब्रिटिश ओपन में संयुक्त 22वें स्थान पर

punjabkesari.in Friday, Aug 20, 2021 - 03:09 PM (IST)

कार्नोस्टी : भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने महिला ब्रिटिश ओपन में एक अंडर 71 के स्कोर के साथ संयुक्त 22वां स्थान हासिल कर लिया। टोक्यो ओलिम्पिक में चौथे स्थान पर रही अदिति ने चार बर्डी लगाए और तीन बोगी किए। उन्होंने 10वें से 14वें होल के बीच बर्डी लगाए। अदिति दुनिया की नंबर एक और ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नैली कोरडा, कोरिया की सेइ यंग किम और स्वीडन की मेडेलीन सैगस्ट्रोम से चार शॉट पीछे है। तीनों ने पहले दौर में 5 अंडर 67 स्कोर किया। यूरोपीय लेडीज टूर पर तीन बार की विजेता अदिति ने पैनम्यूर गोल्फ क्लब पर आखिरी क्वालीफाइंग के जरिए 19वें मेजर टूर्नामेंट में जगह बनाई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News