अदिति अशोक शंघाई टूर्नामेंट में संयुक्त 55वें स्थान पर

punjabkesari.in Sunday, Oct 13, 2024 - 08:18 PM (IST)

शंघाई : भारत की अदिति अशोक अंतिम दौर में तीन ओवर 75 के स्कोर के साथ रविवार को यहां एलपीजीए बुइक शंघाई गोल्फ टूर्नमेंट में संयुक्त रूप से 55वें स्थान पर रही। अदिति ने टूर्नामेंट के चार दौर में 71, 72, 69 और 75 के स्कोर से कुल एक अंडर का स्कोर बनाया। चीन की रुओनिंग यिन ने अंतिम दौर में आठ अंडर 64 के स्कोर से खिताब जीता। उनका कुल स्कोर 25 अंडर 263 रहा। एलपीजीए पर यह यिन के करियर की चौथी जीता है।

यिन तीसरे दौर के बाद जापान की माओ सेइगो से एक शॉट पीछे थी लेकिन चौथे और अंतिम दौर में शानदार प्रदर्शन की बदौलत खिताब जीतने में सफल रही। सेइगो ने अंतिम दौर में 71 का स्कोर बनाया और वह दक्षिण कोरिया की सेई यंग किम (68) के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं। ये दोनों 19 अंडर 269 के स्कोर के साथ यिन से छह शॉट पीछे रहीं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News