अदिति का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, LPGA में संयुक्त 7वें स्थान पर

punjabkesari.in Monday, Apr 30, 2018 - 08:00 PM (IST)

सेन फ्रांसिस्को (अमेरिका): युवा भारतीय गोल्फर अदिति अशोक एलपीजीए में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अंतिम दौर में तीन अंडर 69 के स्कोर के साथ मेडिहील गोल्फ चैंपियनशिप में संयुक्त सातवें स्थान पर रहीं।

इससे पहले एलपीजीए में अदिति का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन संयुक्त आठवें स्थान पर रहना था जो उन्होंने पिछले साल मैराथन क्लासिक में किया था। अदिति का कुल स्कोर सात अंडर 281 रहा।

इस बीच न्यूजीलैंड की लीडिया को ने 22 महीने बाद अपना 15 वां एलपीजीए खिताब जीता।

Punjab Kesari