एलपीजीए गोल्फ टूर्नामेंट: अदिति अशोक शंघाई में संयुक्त 49वें स्थान पर खिसकी

punjabkesari.in Saturday, Oct 20, 2018 - 03:13 PM (IST)

शंघाई: भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने अंतिम नौ होल में तीन बोगी की जिससे उन्होंने तीन ओवर 75 का स्कोर बनाया और वह बुइक एलपीजीए गोल्फ टूर्नामेंट में शनिवार को तीसरे दौर के बाद संयुक्त 49वें स्थान पर खिसक गई। पहले दो दौर में इवन पार का स्कोर बनाने वाली अदिति का 54 होल के बाद स्कोर तीन ओवर 219 है।

उन्होंने पहले नौ होल में दो बर्डी और दो बोगी की लेकिन अंतिम नौ होल में तीन बोगी से वह नीचे खिसक गई । स्पेन की कार्लोटा सिंगाडा (67) और सेई यंग किम तीसरे दौर के बाद 11 अंडर 205 के साथ संयुक्त बढ़त पर हैं।

Rahul