अदिति ने कट में प्रवेश किया, संयुक्त 39वें स्थान पर

punjabkesari.in Saturday, Mar 17, 2018 - 08:48 PM (IST)

फिनिक्स( अमेरिका): भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने यहां एलपीजीए फाउंडर्स कप के दूसरे दौर में आज यहां पार 72 का कार्ड खेला जिससे वह बीती रात संयुक्त 17 वें स्थान से संयुक्त 39 वें स्थान पर खिसक गयीं।

अदिति 70 और 72 के कार्ड से कुल स्कोर दो अंडर 142 से कट में जगह बनाने में सफल रहीं, वह शीर्ष पर चल रही सिडनी क्लांटन (68, 67) से सात शाट पीछे हैं। सिडनी नौ अंडर 135 के कुल स्कोर से एकल बढ़त बनाये हैं। 

Punjab Kesari