अफगानिस्तान के कप्तान असगर ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड, अपने नाम की यह बड़ी उपलब्धि

punjabkesari.in Sunday, Mar 21, 2021 - 01:47 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : अफगानिस्तान टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप करते हुए 3-0 से अपने नाम की। इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान टीम के कप्तान असगर अफगान ने अपने नाम टी20 क्रिकेट बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। अफगानिस्तान टीम के कप्तान असगर टी20 में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाले कप्तान बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। 

असगर अफगान ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी कप्तानी में अफगानिस्तान को 42 मैच जीता दिए हैं और वह सबसे अधिक टी20 मैच जीतने वाले कप्तान बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम था। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने 41 टी20 मैच जीते हैं।  

टी-20 इंटरनेशनल में सबसे सफल कप्तान

42 असगर अफगान
41 महेंद्र सिंह धोनी
33 इयोन मोर्गन
29 सरफराज अहमद
27 डैरेन सैमी

गौर हो कि जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में अफगानिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 183 रन बनाए। इस लक्ष्य का पीछा करने आई जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवरों में 136 रन ही बना सकी और 47 रन से मैच को अपने नाम कर लिया। 
 

Content Writer

Raj chaurasiya