आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले अफगानिस्तान को मिला नया कोच, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई को सैंपी जिम्मेदारी
punjabkesari.in Thursday, Jul 30, 2026 - 12:23 PM (IST)
नई दिल्ली : आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले अफगानिस्तान को मिला नया कोच मिला है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज़ शेन मैकडरमॉट को अफगानिस्तान का नया असिस्टेंट और फील्डिंग कोच नियुक्त किया गया है। 45 साल के मैकडरमॉट एक अगस्त को आधिकारिक तौर पर अफगानिस्तान कैंप से जुड़ेंगे। यह आयरलैंड के खिलाफ टीम की पांच मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने से कुछ दिन पहले होगा। मैकडरमॉट हेड कोच रिचर्ड पाइबस के साथ काम करेंगे, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में जोनाथन ट्रॉट की जगह यह भूमिका संभाली थी।
मैकडरमॉट ने पिछले कुछ सालों में कोचिंग में शानदार अनुभव हासिल किया है, खासकर फील्डिंग के क्षेत्र में। इससे पहले उन्होंने तीन साल तक बांग्लादेश के लिए असिस्टेंट फील्डिंग कोच के तौर पर काम किया और फिर तीन साल तक श्रीलंका के साथ भी इसी भूमिका में रहे। उनका सबसे हालिया कांट्रेक्ट पाकिस्तान के साथ था, जहां उन्होंने जुलाई 2025 से जुलाई 2026 तक नेशनल टीम के सभी फॉर्मेट के फील्डिंग कोच के तौर पर काम किया। इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान टीम से उनका हटना चौंकाने वाला था, लेकिन अब उन्होंने अफगानिस्तान के साथ एक नई चुनौती स्वीकार की है।
अफगानिस्तान का आयरलैंड दौरा टीम के लिए एक नया अध्याय भी होगा, क्योंकि रहमत शाह पहली बार वनडे टीम की कप्तानी करेंगे। पांच मैचों की यह सीरीज ब्रेडी में शुरू होगी जहां शुरुआती 2 वनडे मैच 5 और 7 अगस्त को खेले जाएंगे। बाकी तीन मैच बेलफास्ट में 10, 12 और 15 अगस्त को होंगे।

