अफगानिस्तान के असगर अफगान ने बराबर किया धोनी का रिकॉर्ड, मोर्गन को छोड़ा पीछे

punjabkesari.in Friday, Mar 19, 2021 - 07:25 PM (IST)

नई दिल्ली : अफगानिस्तान के कप्तान असगर अफगान ने जिमबाब्वे के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में जीत हासिल करने के साथ ही भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक रिकॉर्ड बराबर कर लिया है। दरअसल, दूसरे टी-20 में हासिल की गई जीत टी-20 इतिहास में असगर की बतौर कप्तान 41वीं जीत थी। ऐसा कर उन्होंने धोनी की 41 जीतों की बराबरी कर ली। देखें रिकॉर्ड-

टी-20 इंटरनेशनल में सबसे सफल कप्तान

Afghanistan, Asgar Afghan, MS Dhoni Record, Eoin Morgan, Cricket news in hindi, sports news, असगर अफगान, महेंद्र सिंह धोनी, AFG vs ZIM
41 महेंद्र सिंह धोनी
41 असगर अफगान
33 इयोन मोर्गन
29 सरफराज अहमद
27 डैरेन सैमी

बता दें कि असगर टी-20 इंटरनेशनल में धुरंधर खिलाड़ी हैं। उन्होंने 70 मैचों में 21 की औसत से 1279 रन बनाए हैं। उनके नाम 4 अर्धशतक भी दर्ज हैं। जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 62 है। असगर ने आयरलैंड के खिलाफ साल 2010 में डैब्यू किया था। 

Afghanistan, Asgar Afghan, MS Dhoni Record, Eoin Morgan, Cricket news in hindi, sports news, असगर अफगान, महेंद्र सिंह धोनी, AFG vs ZIM

बहरहाल, अबु धाबी के मैदान पर जिमबाब्वे के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में अफगानिस्तान ने 45 रनों से जीत हासिल कर ली है। अफगानिस्तान ने पहले खेलते हुए 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 193 रन बनाए थे। इसमें उसमान घानी ने 49, करीम जन्नत ने 53, मोहम्मद नबी के 40 रन शामिल थे। जवाब में खेलने उतरी जिमबाब्वे की टीम 148 रन ही बना सकी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News