गंभीर और वाॅन के बाद सहवाग ने भी की रोहित शर्मा की तारीफ, कप्तानी को लेकर कही ये बात
punjabkesari.in Wednesday, Nov 11, 2020 - 04:04 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वाॅन ने मुंबई इंडियंस के पांचवीं बार खिताब जीतने के बाद कप्तान रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए उसे भारतीय टी20 टीम का कप्तान बनाने की बात कही है। अब पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने भी रोहित की प्रशंसा करते हुए टी20 क्रिकेट का बेस्ट कप्तान घोषित किया है। मंगलवार को खेले गए आईपीएल 2020 के फाइनल मैच में मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया है।
सहवाग ने मैच के बाद सोशल वेबसाइट ट्विटर पर लिखा, अब तो आदर सी है सबको ऐसे धोने की। सहवाग ने आगे लिखा, दुनिया की बेस्ट टी20 टीम और इस फार्मेट के बेस्ट कप्तान। जीत के हकदार, मुंबई इंडियंस, कोई शक। इसके साथ ही पूर्व क्रिकेटर ने लिखा, विभिन्न चुनौतियों के बावजूद आश्चर्यजनक रूप से अच्छी तरह से आयोजित टूर्नामेंट।
Ab to aadat si hai sabko aise dhone ki.
— Virender Sehwag (@virendersehwag) November 10, 2020
The best T 20 franchisee in the world and the best captain in the format. Deserving winners , Mumbai Indians, koi shak.
Amazingly well organised tournament despite various challenges.#IPLfinal pic.twitter.com/yYkRqKtoxQ
मैच की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 156 रन बनाए थे जिसके जवाब में मुंबई ने 8 गेंदें रहते हुए रोहित शर्मा की 68 रन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत जीत हासिल की। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में पांचवीं बार खिताब जीता है। इससे पहले उसने साल 2013, 2015, 2017 और 2019 में खिताब जीता था।