महेंद्र सिंह धोनी टेनिस के बाद अब खेल रहे गोल्फ, इस भारतीय क्रिकेटर ने शेयर की फोटो

punjabkesari.in Monday, Nov 18, 2019 - 03:35 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) वर्ल्ड कप 2019 के बाद से ही क्रिकेट से दूर हैं और कुछ दिनों पहले उन्हें टेनिस खेलते देखा गया था। अब धोनी की केदार जाधव (Kedar Jadhav) के साथ एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें वह गोल्फ के मैदान में नजर आए। इस दौरान धोनी के साथ पूर्व भारतीय क्रिकेटर रुद्र प्रताप सिंह (RP Singh) भी थे। 

महेंद्र सिंह धोनी गोल्फ के मैदान में

महेंद्र सिंह धोनी के साथ गोल्फ खेलने के बाद केदार जाधव ने इस तस्वीर को अपने फैंस के साथ साझा किया है। इस फोटो को शेयर करने के साथ केदार जाधव ने कैप्शन दिया ‘धोनी और आरपी के साथ गोल्फ खेलना शानदार रहा।’ ट्विटर पर डाली गई धोनी की इस फोटो को 18 हजार से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है जबकि 700 से ज्यादा बार इस शेयर किया गया है। महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में भी रुचि रखते हैं जिसमें टेनिस, फुटबाॅल, वाॅलीबाॅल, टेबल टेनिस, गोल्फ आदि शामिल है। 

महेंद्र सिंह धोनी संन्यास या क्रिकेट में वापसी

गौर हो कि वर्ल्ड कप 2019 के फाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों हारने के बाद महेंद्र सिंह धोनी काफी निराश दिखे थे और तब से धोनी क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। फिलहाल उनके संन्यास या क्रिकेट में वापसी को लेकर कोई जानकारी नहीं है। पहले डे-नाइट टेस्ट को लेकर धोनी के कमेंट्री करने की उम्मीद थी लेकिन बीसीसीआई से फिलहाल उन्हें मंजूरी नहीं मिली है। हालांकि कुछ जानकारों की मानें तो महेंद्र सिंह धोनी अगले साल क्रिकेट में वापसी करेंगे।   

Sanjeev