हॉकी इंडिया कोचों, अधिकारियों के लिए एएचएफ की आनलाइन कार्यशाला

punjabkesari.in Saturday, Jun 05, 2021 - 03:26 PM (IST)

नई दिल्ली : एशियाई हॉकी महासंघ हॉकी इंडिया के कोचों, अंपायरों और तकनीकी अधिकारियों के लिये इस महीने 3 वर्चुअल शैक्षणिक कार्यशालाओं का आयोजन करेेगा। एएचएफ पिछले 11 महीने से हर 30 दिन पर ऐसी कार्यशाला का आयोजन कर रहा है। इसमें 12 से 30 कोच और अंपायर भाग लेंगे।
अंपायरों को फैसले लेने के विभिन्न पहलुओं की तकनीकी जानकारी दी जाएगी जबकि कोचों को गोल स्कोरिंग के विभिन्नद पहलुओं के बारे में बताया जाएगा। यह कार्यशाला निशुल्क होगी। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोम्बम ने कहा- हमारे कोचों, अंपायरों और तकनीकी अधिकारियों को कार्यशालाओं से काफी फायदा हुआ है। हम इसके लिए एशियाई हॉकी महासंघ के शुक्रगुजार हैं। कार्यशाला 19, 20 और 27 जून को आयोजित की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News