भारत की मृदुल देहांकर बनी एआईसीएफ़ महिला ग्रांड मास्टर शतरंज विजेता

punjabkesari.in Tuesday, Nov 19, 2019 - 10:43 PM (IST)

अहमदाबाद ,गुजरात ( निकलेश जैन ) भारतीय खेल प्राधिकरण और अखिल भारतीय शतरंज संघ के महिला शतरंज को आगे बढ़ाने के सयुंक्त प्रयास के तहत अहमदाबाद में 6 देशो की 12 महिला ग्रांड मास्टर और इंटरनेशनल मास्टर के मध्य आयोजित हुए एआईसीएफ़ महिला ग्रांड मास्टर टूर्नामेंट का खिताब भारत की महिला इंटरनेशनल मास्टर मृदुल देहानकर ने जीत लिया । प्रतियोगिता में राउंड रॉबिन आधार पर कुल 11 राउंड खेले गए जिसमें मृदुल नें 7 जीत दो ड्रॉ और दो हार के साथ कुल 8 अंक बनाए ।

PunjabKesari

प्रतियोगिता में उनकी खास जीत उजबेकस्तान की सर्विनोज कुर्बोंबोएवा और जॉर्जिया की अना गावशेली के खिलाफ रही । 7 अंको पर तीन खिलाड़ी रहे पर बेहतर टाईब्रेक के आधार पर वियतनाम की महिला ग्रांड मास्टर थी माई दूसरे ,उक्रेन की महिला ग्रांडमास्टर बॉबी ओल्गा तीसरे स्थान पर रही जबकि भारत की आकांक्षा हागवाने को चौंथे स्थान से संतोष करना पड़ा ।  6.5 अंक बनाकर वियतनाम की फुओंग लौंग पांचवे ,5.5 अंक बनाकर भारत की प्रत्युशा बोदा छठे तो प्रियांका नुताकी सातवे स्थान पर रही ,5 अंक बनाकर जॉर्जिया की अना गावशेली आठवे ,4.5 अंक बनाकर मंगोलिया की अलतान उलजी नौवे तो भारत की ए हर्षिनी दसवे स्थान पर रही । 4 अंक बनाकर उजबेकस्तान की कुर्बोनोएवा सर्विनोज ग्यारहवे तो भारत की तनिशा कोटिया अंतिम बारहवें स्थान पर रही । विजेताओं को कुल 10 लाख रुपेय के पुरुषकार वितरित किए गए । 

PunjabKesari

Final Ranking after 11 Rounds

Rk. SNo     Name FED RtgI Pts.  TB1   TB2   TB3  K rtg+/-
1 11   WIM Mrudul Dehankar IND 2114 8,0 0,0 39,00 7 0 0,0
2 6   WGM Nguyel Thi Mai VIE 2270 7,0 1,0 36,25 4 0 0,0
3 10   WGM Babiy Olga UKR 2249 7,0 1,0 35,75 5 0 0,0
4 1   WIM Aakanksha Hagawane IND 2227 7,0 1,0 33,25 4 0 0,0
5 2   WIM Loung Phuong Hanh VIE 2259 6,5 0,0 33,75 5 0 0,0
6 8   WIM Pratyusha Bodda IND 2285 5,5 1,0 28,50 4 0 0,0
7 9     Priyanka K IND 2067 5,5 0,0 27,25 4 0 0,0
8 12   WIM Gavasheli Ana GEO 2240 5,0 0,0 26,25 4 0 0,0
9 4   WGM Enththuul Altan Ulzii MGL 2237 4,5 1,0 20,50 3 0 0,0
10 7   WFM Harshini A IND 2020 4,5 0,0 21,75 3 0 0,0
11 3   WGM Kurbonboeva Sarvinoz UZB 2266 4,0 0,0 17,50 3 0 0,0
12 5   WFM Tanishka Kotia IND 1909 1,5 0,0 8,75 0 0 0,0

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niklesh Jain

Recommended News

Related News