किशन गांगुली बने सातवी बार नेशनल ब्लाइंड शतरंज चैम्पियन

punjabkesari.in Sunday, Mar 19, 2023 - 08:26 PM (IST)

भायंदर,महाराष्ट्र ( निकलेश जैन ) पिछले एक सप्ताह से चल रही राष्ट्रीय ब्लाइंड शतरंज चैंपियनशिप का समापन कर्नाटका के एशियन पैरा गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता किशन गांगुली के विजेता बनने के साथ ही हो गया । किशन गांगुली नें 9 राउंड में 6 जीत और 3 ड्रॉ के साथ अपराजित रहते हुए 7.5 अंक बनाकर पहला स्थान हासिल किया । किशन का यह 7वां राष्ट्रीय ब्लाइंड शतरंज का खिताब है ।

7 अंक बनाकर बेहतर टाईब्रेक के आधार पर महाराष्ट्र के आर्यन बी जोशी दूसरे तो ओडिसा के सौन्दर्य कुमार प्रधान तीसरे स्थान पर रहे । 6.5 अंक बनाकर गुजरात के अश्विन माकवाना और दर्पण इनानी चौंथे ओरु पांचवें स्थान पर रहे । 6 अंको पर टाईब्रेक के आधार पर दिल्ली के सोमेन्द्र बीएल ,तमिलनाडु के साईकृष्णा एसटी ,महाराष्ट्र के मिलिंद सामंत, तमिलनाडु के मरिमुथु के और दिल्ली के मयंक शर्मा छठे से दसवें स्थान पर रहे ।  

Final Ranking after 9 Rounds

Rk. SNo   Name Rtg Club/City Pts.
1 1   Kishan, Gangolli 2113 KAR 7,5
2 4   Aryan, B Joshi 1874 MAH 7
3 3   Soundarya, Kumar Pradhan 1880 ODI 7
4 9   Makwana, Ashvin K 1670 GUJ 6,5
5 2   Darpan, Inani 2027 GUJ 6,5
6 16   Somender, B L 1500 DEL 6
7 6   Saikrishna, S. T. 1757 T N 6
8 10   Samant, Milind 1632 MAH 6
9 13   Marimuthu, K 1599 T N 6
10 15   Mayank, Sharma 1501 DEL 6
11 18   Hariharan, Gandhi 1428 T N 5,5
12 25   Venkat, Reddy S 1334 A P 5,5
13 8   Swapanil, Shah 1689 MAH 5,5
14 12   Prachurya, Kumar Pradhan 1608 ODI 5,5
15 7   Kavlekar, Sanjay R. 1730 GOA 5,5
16 38   Singh, Surypratap 1268 M P 5
17 5   Patra, Subhendu Kumar 1775 ODI 5
18 29   Akediwala, Prince D 1314 GUJ 5
19 42   Madhukesh, Ram 1236 MAH 5
20 11   Patil, Shirish 1622 MAH 5

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Niklesh Jain

Recommended News

Related News