Aiden Markram ने गर्लफ्रेंड निकोल डेनिएल ओ''कॉनर से की शादी, चलाती हैं ज्यूलरी कंपनी

punjabkesari.in Saturday, Jul 22, 2023 - 11:57 PM (IST)

खेल डैस्क : सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्कराम (Aiden Markram) ने शनिवार को गर्लफ्रेंड निकोल डेनिएल ओ'कॉनर (Nicole Danielle O'Connor) से शादी कर ली। 25 जून 2022 को दोनों की सगाई हुई। ये दोनों 12 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। निकोल ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट कर ये खुशखबरी शेयर की। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज मार्कराम ने 35 टेस्ट मैचों में 6 शतक और 10 अर्धशतक के साथ 2285 रन बनाए। 50 वनडे और 34 ट्वेंटी-20 मैचों में उनके नाम क्रमशः 1440 और 966 रन हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by NICOLE DANIELLE MARKRAM 🦋 (@nicoledmarkram)

 

निकोल डेनिएल ओ'कॉनर बेहद खूबसूरत हैं। वह एक उद्यमी हैं और आईपीएल के इस सीजन में SRH को चीयर करने के लिए भारत भी आई थीं। एडन और निकोल 12 साल से अधिक समय से एक सा हैं। मार्कराम ने SA20 में सनराइजर्स ईस्टर्न कैप को चैंपियन बनाया था। उनकी मुलाकात तब हुई जब दोनों हाई स्कूल में पढ़ रहे थे। एडन उस दौरान क्रिकेट के साथ-साथ रग्बी भी खेला करते थे। इस जोड़े को साल 2012 में प्यार हो गया और तब से ये दोनों साथ हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by NICOLE DANIELLE MARKRAM 🦋 (@nicoledmarkram)

 

निकोल पेशे से एक उद्यमी हैं। उनकी नादौरा ज्वेलरी के नाम से ज्वेलरी बेचने वाली एक कंपनी है। निकोल को कई मौकों पर अपनी कंपनी के लिए मॉडलिंग करते देखा गया है। अपने आभूषण व्यवसाय के साथ-साथ निकोल वाइन टेस्टिंग का भी काम करती हैं। उन्हें दुनिया भर की वाइन चखने में मजा आता है। 25 जून 2022 को दोनों की सगाई हुई थी। निकोल ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट कर ये खुशखबरी शेयर की।


 

Content Writer

Jasmeet