अजीतेश संधू थाईलैंड मास्टर्स में संयुक्त 11वें स्थान पर

punjabkesari.in Saturday, Dec 21, 2019 - 08:02 PM (IST)

पटाया : भारतीय गोल्फर अजीतेश संधू ने सत्र के आखिरी थाईलैंड मास्टर्स के तीसरे दौर में एक अंडर 70 का स्कोर करके संयुक्त 11वां स्थान हासिल कर लिया। चंडीगढ के 31 वर्षीय इस गोल्फर ने तीन बर्डी लगाई और दो बोगी किए। उनका कुल स्कोर 10 अंडर 203 रहा। वह नौ अन्य के साथ संयुक्त 11वें स्थान पर है। अर्जुन अटवाल सात अंडर 64 के स्कोर के साथ संयुक्त 21वें स्थान पर रहे। एसएस पी चौररिसया, ज्योति रंंधावा और आदिल बेदी संयुक्त 47वें स्थान पर रहे।

Jasmeet