अजीतेश संधू ने 5 शॉट की जीत दर्ज कर विश्व समुद्र ओपन खिताब जीता
punjabkesari.in Friday, Dec 13, 2024 - 08:55 PM (IST)

नई दिल्ली : चंडीगढ़ के गोल्फर अजीतेश संधू (Ajeetesh Sandhu) ने शुक्रवार को यहां एक अंडर का कार्ड खेलकर 5 शॉट की जीत से शुरूआती विश्व समुद्र ओपन खिताब अपने नाम किया। संधू (69-67-69-71) ने कुल 12 अंडर 276 का स्कोर बनाया जिससे उन्होंने 30 लाख रुपए की पुरस्कार राशि का चेक हासिल किया। यह संधू की 5 साल में पहली खिताबी जीत है जबकि यह उनका 7वां पेशेवर खिताब है। दिल्ली गोल्फ क्लब में यह उनकी पहली जीत है। बांग्लादेश के जमाल हुसैन सात अंडर 281 के कुल स्कोर से उप विजेता रहे जिससे उन्हें 20 लाख रुपए की राशि का चेक मिला।