Ajinkya Rahane का तूफानी अर्धशतक, मुंबई ने हरियाणा को हराया

punjabkesari.in Monday, Oct 16, 2023 - 10:34 PM (IST)

जयपुर : अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने 32 गेंद पर अर्धशतक जमाया जिससे मौजूदा चैंपियन मुंबई ने सोमवार को यहां हरियाणा को 8 विकेट से करारी शिकस्त देकर सैयद मुश्ताक अली घरेलू टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। हरियाणा ने मुंबई के सामने 148 रन का लक्ष्य रखा था। रहाणे की 43 गेंद पर खेली गई नाबाद 76 रन की परी की मदद से मुंबई 13 ने गेंद शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर दिया। रहाणे ने अपनी पारी में 4 चौके और 3 छक्के लगाए।


उधर, मोहाली में खेले गए एक अन्य मैच में रुतुराज गायकवाड की 40 गेंद पर खेली गई 82 रन की पारी की मदद से महाराष्ट्र ने बंगाल को 8 विकेट से हराया। गायकवाड़ ने केवल 22 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 5 छक्के लगाए। उनके अलावा कप्तान केदार जाधव ने 26 गेंद पर नाबाद 40 रन बनाए जिससे महाराष्ट्र ने 159 रन का लक्ष्य पांच ओवर शेष रहते ही हासिल कर दिया। बंगाल ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर 6 विकेट पर 158 रन बनाए थे।
 

Content Writer

Jasmeet