नवजात भांजों की मौत से सदमे में थे अकबर अली, फिर भी बांगलादेश को दिलाया विश्व कप

punjabkesari.in Monday, Feb 10, 2020 - 06:28 PM (IST)

ढाका : बांग्लादेश को अंडर 19 विश्व कप दिलाने वाले कप्तान अकबर अली फाइनल में मैच जिताने वाली पारी खेलते समय अपनी बड़ी बहन के इंतकाल के सदमे से भी जूझ रहे थे। बांग्लादेश ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका में भारत को हराकर पहली बार खिताब जीता। 18 साल के अकबर की बहन की 22 जनवरी को जुड़वां बच्चों को जन्म देते समय मौत हो गई थी।

बांग्लादेश के प्रमुख दैनिक ‘प्रथम आलो’ की रिपोर्ट के अनुसार खदीजा खातून के इंतकाल के बारे में अकबर को बताया नहीं गया था लेकिन बाद में उन्हें अपने भाई से इसकी जानकारी मिली। अकबर के पिता ने कहा कि वह अपनी बहन के सबसे करीब था। वह अकबर से बहुत प्यार करती थी।

उन्होंने कहा कि हमने पहले उसे नहीं बताया। पाकिस्तान के मैच के बाद उसने फोन किया और अपने भाई से पूछा। मेरे भीतर उससे बात करने की हिम्मत नहीं थी। खदीजा ने 18 जनवरी को ग्रुप सी में बांग्लादेश की जिम्बाब्वे पर जीत देखी थी लेकिन अपने भाई को देश का पहला विश्व कप जीतते देखने के लिए जिंदा नहीं रही। अकबर ने नाबाद 43 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया।

Jasmeet