IPL 12 : सनराइजर्स हैदराबाद के इस खिलाड़ी पर गर्लफ्रैंड ने लगाया चीटिंग का आरोप

punjabkesari.in Friday, Mar 22, 2019 - 09:51 PM (IST)

जालन्धर : आईपीएल शुरू होने से पहले ही सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज एलेक्स हेल्स के लिए बुरी खबर सामने आ गई है। दरअसल एलेक्स की गर्लफ्रैंड डैनी गिसबोर्न ने उनका साथ छोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि डैनी एलेक्स से बेहद खफा थी। उसका आरोप था कि एलेक्स ने बीते महीने इंडीज के टूर पर बारबाडोस में उन्हें चीट कर किसी और महिला के साथ नजदीकियां बना ली थीं। बता दें कि अभी पिछले साल अक्तूबर में भी डैनी ने एलेक्स को चीटिंग करने पर वार्निंग दी थी। एलेक्स नहीं सुधरे तो उन्होंने उन्हें छोडऩा ही बेहतर समझा।

तीन साल से डेटिंग कर रहे थे डैनी और एलेक्स

डैनी और एलेक्स ने तीन साल पहले ही डेटिंग शुरू की थी। बताया जाता है कि डैनी ने एलेक्स को किसी और महिला के साथ बिस्तर में ही पकड़ा था।  एलेक्स का चीटिंग करता देख डैनी तब खूब चिल्लाई थी। डैनी इस कद्र गुस्सा गई थी कि उन्होंने रूफ को नुकसान पहुंचाया और एलेक्स को गालियां निकालीं। इसके बाद वह पहली फ्लाइट पकड़कर यूके वापस चली गई। 

विवादों से पुराना नाता है एलेक्स हेल्स का

एलेक्स हेल्स का विवादों से पुराना नाता रहा है। सितंबर 2017 में वह एक नाइट क्लब के बाहर कुछ लोगों से भिड़ गए थे। इस फाइट में उने साथ बेन स्टोक्स भी थे। दोनों लंबे समय तक इस मामले में अदालत के चक्कर काटते रहे थे। 

Jasmeet