अमांडा अनिसिमोवा ने दुबई चैंपियनशिप में मीरा एंड्रीवा को हराया

punjabkesari.in Friday, Feb 20, 2026 - 03:58 PM (IST)

दुबई : दुबई टेनिस चैंपियनशिप में अमेरिका की अमांडा अनिसिमोवा ने डिफेंडिंग चैंपियन मीरा एंड्रीवा के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। गुरुवार को खेले गये क्वाटर्रफाइनल मुकाबले में अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी अनिसिमोवा को रूस की मीरा एंड्रीवा पर मुश्किल से 2-6, 7-5, 7-6(4) से जीत मिली। 

मैच के बाद अनिसिमोवा ने कहा, 'यह बहुत मुश्किल मुकाबला था और मुझे लगा कि हमने जबरदस्त टेनिस खेला। मीरा को इस तरह नीचे गिरते देखना, समझ में आता है। हम दोनों ने आज बहुत मेहनत की और उसे इस तरह देखकर मैं भावुक हो गई। वह बहुत अच्छा खेल रही थी, वह डिफेंडिंग चैंपियन है और मुझे लगता है कि हम दोनों आज कोटर् पर जीत गए। इस तरह के मैचों में, यह हमेशा मुश्किल होता है कि आखिर में किसी को हारना पड़े।' 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News