अमनदीप द्राल स्विस ओपन में संयुक्त 7वें स्थान पर रही

punjabkesari.in Sunday, Sep 11, 2022 - 10:38 PM (IST)

होल्जहौसर्न (स्विट्जरलैंड) : भारत की अमनदीप द्राल ने वीपी बैंक स्विस लेडीज ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त सातवां स्थान हासिल किया जो लेडीज यूरोपियन टूर में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। घरेलू टूर में कई बार की विजेता अमनदीप ने तीन दौर में 67-71-70 के कार्ड के साथ कुल आठ अंडर 208 का स्कोर बनाया। अन्य भारतीयों में दीक्षा डागर (71) और वाणी कपूर (71) संयुक्त 25वें तथा त्वेसा मलिक (74) संयुक्त् 39वें स्थान पर रहीं। 

दिलचस्प बात यह रही कि दीक्षा और वाणी ने तीनों दिन में समान 70-71-71 के साथ कुल चार अंडर 212 का स्कोर किया। इंग्लैंड की लिज यंग ने अंतिम दौर में तीन अंडर 69 का कार्ड खेलकर खिताब जीता। यह लेडीज यूरोपियन टूर में उनका पहला खिताब है।

अजितेश शिनहान डोंगहे गोल्फ टूर्नामेंट में 38वें स्थान पर रहे 
भारतीय गोल्फर अजितेश संधू ने अंतिम दौर में दो अंडर 69 का कार्ड खेलकर शिनहान डोंगहे गोल्फ टूर्नामेंट में 38वां स्थान हासिल किया। संधू ने चारों दौर में अंडर पार का स्कोर बनाया लेकिन अन्य खिलाडिय़ों ने उनसे भी अच्छा प्रदर्शन किया जिससे इस भारतीय को 38 वें स्थान से संतोष करना पड़ा। कट में जगह बनाने वाले भारत के एक अन्य गोल्फर शिव कपूर ने अंतिम दौर में इवन पार 71 का कार्ड खेला और वह संयुक्त 66 वें स्थान पर रहे। जापान के काजुकी हिगा ने खिताब जीता।

Content Writer

Jasmeet