अमनदीप द्राल स्पेन में 37वें स्थान पर रहीं

punjabkesari.in Monday, Jul 11, 2022 - 08:12 PM (IST)

सिटगेस (स्पेन) : भारतीय गोल्फर अमनदीप द्राल शुरुआती आठ होल में लचर प्रदर्शन के बाद यहां अंतिम दौर में एक ओवर 73 के स्कोर से एस्ट्रेला डैम लेडीज ओपन में संयुक्त 37वें स्थान पर रहीं। अमनदीप ने अंतिम दौर में पहले 8 होल में 2 बोगी और एक डबल बोगी की जिससे वह उबर नहीं पाईं। 4 दिन के बाद उनका कुल स्कोर पार 288 रहा। अंतिम दौर में पार 72 का स्कोर बनाने वाली वाणी कपूर कुल तीन ओवर 291 के स्कोर से संयुक्त 50वें पायदान पर रहीं।

टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहीं अन्य भारतीय दीक्षा डागर, त्वेसा मलिक, नेहा त्रिपाठी और रिद्धिमा दिलावरी कट हासिल करने में नाकाम रहीं थी। स्थानीय दावेदार कार्लोटा सिगांडा ने दो शॉट की बढ़त के साथ अपना छठा लेडीज यूरोपीय टूर खिताब जीता। उन्होंने अंतिम दौर में 70 के स्कोर से कुल 18 अंडर 270 का स्कोर बनाया। 

अर्जुन अटवाल संयुक्त 63वें स्थान पर रहे
भारत के अर्जुन अटवाल ने रविवार को तीसरे दौर के 11 होल सहित कुल 29 होल खेले और बारबासोल गोल्फ चैंपियनशिप में संयुक्त 63वें स्थान पर रहे। अटवाल ने अंतिम दो दौर में 73 और 70 के स्कोर से कुल सात अंडर 281 का स्कोर बनाया। खराब मौसम के कारण शनिवार को तीसरे दौर का खेल रोके जाने तक अटवाल सात होल ही खेल पाए थे। वह अगले हफ्ते बाराकुडा चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। इस बीच अमेरिका के ट्रे मुलिने ने 72वें होल में बर्डी के साथ एक शॉट से खिताब अपने नाम किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News