अमनदीप द्राल स्विस ओपन में संयुक्त तीसरे स्थान पर

punjabkesari.in Friday, Sep 09, 2022 - 06:01 PM (IST)

होल्जहौसर्न (स्विट्जरलैंड) : भारतीय गोल्फर अमनदीप द्राल ने महिलाओं के यूरोपीय टूर में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए स्विस लेडीज ओपन के पहले दौर में पांच अंडर 67 का कार्ड खेला। अमनदीप अभी संयुक्त तीसरे स्थान पर है। वह संयुक्त बढ़त हासिल करने वाली क्रिस्टीन वुल्फ और लिन ग्रांट से दो शॉट पीछे हैं।

अमनदीप ने जहां शानदार खेल का नजारा पेश किया वहीं भारत की अन्य खिलाड़ी सामान्य प्रदर्शन नहीं कर पाई। दीक्षा डागर और वाणी कपूर ने दो अंडर 70 का कार्ड खेला और वे संयुक्त 26वें स्थान पर हैं। त्वेसा मलिक ने इवन पार 72 का स्कोर बनाया और वह संयुक्त 50वें स्थान पर हैं। रिदिमा दिलावरी और नेहा त्रिपाठी ने पहले दौर का खेल पूरा नहीं किया था।

Content Writer

Jasmeet