अमनदीप सिमोन एशिया प्रशांत कप गोल्फ में संयुक्त दसवें स्थान पर

punjabkesari.in Thursday, Aug 18, 2022 - 09:10 PM (IST)

जकार्ता : भारतीय गोल्फर अमनदीप कौर ने बोगी के साथ शुरूआत करके बर्डी के साथ अंत किया और पहले सिमोन एशिया प्रशांत कप के पहले दिन इवन पार 72 के स्कोर के साथ संयुक्त दसवें स्थान पर रही। वाणी कपूर की जोड़ीदार अमनदीप व्यक्तिगत वर्ग में संयुक्त दसवें स्थान पर है जबकि टीम वर्ग में दोनों छह ओवर के स्कोर के साथ संयुक्त 12वें स्थान पर हैं। भारत ने दो टीमें उतारी है और दूसरी टीम में दीक्षा डागर की जोड़ीदार गौरिका बिश्नोई हैं। दोनों सात ओवर के स्कोर से संयुक्त 14वें स्थान पर हैं। व्यक्तिगत श्रेणी में दीक्षा संयुक्त 18वें और गौरिका संयुक्त 30वें स्थान पर हैं जबकि वाणी संयुक्त 32वें स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका की सो यिओन यू सात अंडर पार 65 के साथ शीर्ष पर है।

कोरिया में कपूर और चौरसिया संयुक्त 12वें स्थान पर
भारत के शिव कपूर और एसएसपी चौरसिया ने शानदार शुरूआत करते हुए चौथे अंतरराष्ट्रीय सीरिज गोल्फ टूर्नामेंट में 3 अंडर 68 के स्कोर के साथ संयुक्त 12वां स्थान हासिल कर लिया। ज्योति रंधावा समेत भारत के 4 खिलाड़ी एक अंडर 70 के स्कोर के साथ संयुक्त 39वें स्थान पर हैं। रंधावा के अलावा इनमें वीर अहलावत, राशिद खान और विराज मडप्पा शामिल हैं। भारत के हनी बैसोया संयुक्त 71वें स्थान पर हैं। गगनजीत भुल्लर, अजितेष संधू और एस चिक्कारंगप्पा संयुक्त 89वें स्थान पर हैं। थाईलैंड के पावित तंगकामोप्रासर्त 8 अंडर 63 के स्कोर के साथ शीर्ष पर है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News