'बेटियां भगवान का सच्चा वरदान होती हैं', CSK के खिलाड़ी के घर आई खुशखबरी, टीम ने ऐसे दी बधाई

punjabkesari.in Thursday, May 18, 2023 - 10:45 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज अंबाती रायडू के लिए एक खुशखबरी आई है। बीते मंगलवार, 16 मई को अंबाती रायडू दूसरी बार  पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी चेन्नुपल्ली विद्या ने दूसरी बार एक बेटी को जन्म दिया है, अंबाती रायडू इससे पहले 2020 में बेटी के पिता बने थे।  चेन्नई सुपर किंग्स के अनुभवी क्रिकेटर रायडू ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की है।

अंबाती रायडू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उनकी बड़ी बेटी के साथ नवजात बच्ची को देखा जा सकता है। इस फोटो के साझा करते हुए रायडू ने लिखा है, "बेटियां भगवान का सच्चा वरदान होती हैं।"

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ambati Rayudu (@a.t.rayudu)

दूसरी बार पिता बनने के खास मौके पर रायडू की  टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने भी उन्हें बधाई दी है। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ऑफशियल ट्विटर अकाउंट पर रायडू की दोनों बेटियों की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "सुपर डैड की खुशी दोगुनी हो गई। रायडू और फैमिली को बधाई।"

 

Two folds the Super dad joy 🤩 Congratulations Rayudu and Family 💛🫶#WhistlePodu #Yellove 🦁 pic.twitter.com/74hCb0tT6X

— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) May 16, 2023

अंबाती रायडू ने 2009 में की थी शादी

अंबाती रायडू और  चेन्नुपल्ली विद्या एक ही कॉलेज में पड़ते थे। कॉलेज के दौरान इन दोनों मे दोस्ती हुई थी और बाद में यह दोस्ती प्यार में बदल गई, जिसके बाद रायडू और विद्या ने 14 फरबरी, 2009 को वेलेंटाइन डे के मौके पर शादी की थी।

अंबाती रायडू का आईपीएल 2023 में खराब प्रदर्शन

आईपीएल 2023 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने 6.75 करोड़ रुपए में अंबाती रायडू को रिटेन किया था, लेकिन रायडू का अपनी टीम के लिए बेहद खराब प्रदर्शन रहा है। अंबाती रायडू इस सीजन 12 मैचों में 15.25 की औसत से 122 रन ही बना पाए हैं। उनका इस सीजन में एक पारी में सबसे बड़ा स्कोर नाबाद 27 रनों का ही रहा है और वह इस पूरे सीजन में वह 8 चौके और मात्र 6 छक्के ही लगा पाए हैं। 

Content Editor

Ramandeep Singh