17 साल की उम्र में अमेलिया केर ने जब एक पारी में 232 रन बनाए, इतने चौके लगाए

punjabkesari.in Friday, Jun 12, 2020 - 03:39 PM (IST)

नई दिल्ली : न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर अमेलिया केर के अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट का सबसे तेज दोहरे शतक के दो साल पूरे हो गए हैं। 17 साल की उम्र में अमेलिया ने आयरलैंड के खिलाफ महज 134 गेंदों में ही 200 रन पूरे कर लिए थे। इसी के साथ सबसे तेज दोहरा शतक लगाने के मामले में उन्होंने रोहित शर्मा और क्रिस गेल जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया था। गेल ने 138, सहवाग ने 140, सचिन ने 147, रोहित ने 151 तो मार्टिन गुप्टिल ने 152 गेंदों में दोहरा शतक पूरा किया था। 

अमेलिया ने लगाए 31 चौके

PunjabKesari

अमेलिया ने आयरलैंड के खिलाफ धमाकेदार शुरुआत की थी। उन्होंने 160 की स्ट्राइक रेट से 145 गेंदों में नाबाद 232 रन बनाए। इस पारी के दौरान उन्होंने 31 चौके और 2 छक्के भी लगाए। वह एक पारी में सर्वाधिक चौके लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर भी बन गई हैं। हालांकि वह रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोडऩे से चूक गईं। रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ 13 नवंबर 2014 को 264 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 33 चौके शामिल थे।

ऑस्ट्रेलियाई बेलिंडा क्लार्क का तोड़ा रिकॉर्ड

PunjabKesari

अमेलिया ने अपनी इस पारी के दौरान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महिला क्रिकेटर बेलिंडा क्लार्क का रिकॉर्ड तोड़ा। अमेलिया से पहले बेलिंडा 1997 में डेनमार्क के खिलाफ 155 गेंदों में नाबाद 229 रनों की पारी खेल चुकी थीं। बता दें कि 13 अक्तूबर 2000 को जन्मी अमेलिया सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच में दोहरा शतक लगाने वाली प्लेयर भी बन गई हैं।

वनडे में बड़ी पारिया खेलने वालीं 5 महिला क्रिकेटर

PunjabKesari

टीम                   नाम                खिलाफ           रन
न्यूजीलैंड        अमेलिया केर        आयरलैंड        232
ऑस्ट्रेलिया     वेलिंदा क्लार्क        डेनमार्क          229
भारत              दिप्ती शर्मा           आयरलैंड       188
श्रीलंका        चमारी अट्टापट्टू    ऑस्ट्रेलिया       178
इंग्लैंड           चार्लोट एडवर्ड         आयरलैंड       173


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Related News