आनंद महिंद्रा भी हो गए धोनी के मुरीद, ट्वीट कर कहा- खुशी है कि हमारी कंपनी में ''माही'' है

punjabkesari.in Friday, Apr 22, 2022 - 05:32 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल का एल-क्लासिको मैच खेला गया। इस महामुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से हराया। इस मैच में जीत के हीरो महेंद्र सिंह धोनी ने रहे। उन्होंने आखिरी ओवर में 16 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। इस जीत के बाद हर कोई धोनी की तारीफ कर रहा है। वहीं देश के बड़े बिजनेस मैन आनंद महिंद्रा भी धोनी की तारीफ किए बिना नहीं रह पाए। 

चेन्नई सुपर किंग्स की जीत के बाद आनंद महिंद्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं इतना कह सकता हूं कि मैं खुश हूं कि महिंद्रा के नाम में 'माही' है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि मैच को बहुत ही शानदार तरीके से अंत किया धोनी। वहीं आनंद महिंद्रा के इस ट्वीट के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने भी इस ट्वीट का जवाब दिया। चेन्नई की टीम ने ट्वीट करते हुए लिखा कि और हमारे दिल में आनंदम हैं।

गौर हो कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ आखिरी 4 गेंदों पर चेन्नई सुपर किंग्स को 16 रन की जरूरत थी। मुंबई के लिए जयदेव उनादकट गेंदबाजी कर रहे थे और उनके सामने दुनिया के सबसे बड़े फिनिशर धोनी थे। धोनी ने चिर परिचित अंदाज में बड़ा शॉट लगाते हुए टीम को जीत दिलाई। इस मैच में धोनी ने 13 गेंदों पर 3 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 28 रन बनाए।

इस जीत के साथ ही अंक तालिका में चेन्नई सुपर किंग्स को 2 अंको का फायदा हुआ है। चेन्नई सुपर किंग्स के अब 4 अंक हो गए पर फिर भी वह 9वें स्थान पर बनी हुई हैं। वहीं मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास में लगातार 7 मैच हारने वाली पहली टीम बन गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Raj chaurasiya

Recommended News

Related News