आंध्र के बल्लेबाज Vamsi Krishna ने ठोके 6 गेंदों पर 6 छक्के, वीडियो आई बाहर

punjabkesari.in Wednesday, Feb 21, 2024 - 10:33 PM (IST)

खेल डैस्क : आंध्र प्रदेश के सलामी बल्लेबाज वामसी कृष्णा (Vamsi Krishna) ने मौजूदा कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में एक ओवर में छह छक्के लगाकर इतिहास रच दिया। विकेटकीपर-बल्लेबाज ने कडप्पा में अपनी 110 रन की तेज पारी के दौरान रेलवे के लेग स्पिनर दमनदीप सिंह पर छह छक्के लगाए। उन्होंने ओवर की पहली गेंद पर स्लॉग-स्वेप मारकर छक्का हासिल किया। दूसरी गेंद पर उन्होंने गेंदबाज के सिर के ऊपर से छक्का मारा। इसके बाद मिड-विकेट के ऊपर से। चौथी गेंद उन्होंने लेग स्टंप की ओर उड़ा दी। पांचवीं पर गेंद को डीप स्क्वायर लेग बाउंड्री दिखा दी। आखिरी गेंद पर उन्होंने बैकफुट पर जाकर मिडविकेट के ऊपर छक्का जड़ा। देखें वीडियो-

 


 
कृष्णा ने 64 गेंदों में 110 रन की पारी में 9 चौके और 10 छक्के लगाए। उन्होंने 96 रन सिर्फ बाउंड्री से बनाए। वामश्री कृष्णा, ई धरानी कुमार और एस वेंकट राहुल ने भी अर्धशतक लगाए और स्कोर 378 रन तक पहुंचाया।  इससे पहले रेलवे के ओपनर अंश यादव और रवि सिंह ने दोहरा शतक जड़कर अपनी टीम का स्कोर 865/9 तक पहुंचाया। यादव ने 597 गेंदों पर 268 रन बनाए जिसमें 14 चौके और 2 छक्के शामिल थे। रवि ने 311 गेंदों पर 258 रन में 17 चौके और 13 छक्के लगाए। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए 420 रन की बड़ी साझेदारी की। 

 

Andhra batsman Vamsi Krishna, Vamsi Krishna hits 6 sixes in 6 balls, cricket news, Vamsi Krishna cricketer, आंध्र के बल्लेबाज वामसी कृष्णा, वामसी कृष्णा ने 6 गेंदों में लगाए 6 छक्के, क्रिकेट समाचार, वामसी कृष्णा क्रिकेटर


शास्त्री, युवराज और गायकवाड़ भी कर चुके ऐसा
1985 में रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान बॉम्बे के बल्लेबाज रवि शास्त्री  ने बड़ौदा के बाएं हाथ के स्पिनर को एक ओवर में छह छक्के मारे थ। इसके बाद 32 साल बाद युवराज ने टी20 विश्व कप 2007 के मुकाबले में इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड को एक ओवर में छह छक्के मारे थे। इसी तरह विजय हजारे ट्रॉफी 2022 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में महाराष्ट्र के बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने उत्तर प्रदेश के शिवा सिंह को एक ओवर में सात छक्के मारे थे। शिव ने एक नो-बॉल फेंकी थी जिसपर गायकवाड़ ने छक्का लगा दिया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News